हमारे भारत देश एक डेवलपिंग देश है और दुनिया के सबसे बड़े देशों के अंदर यह सातवें नंबर पर आता है। भारत के अर्थव्यवस्था आज इतनी मजबूत हो गई है, जो अन्य बड़े देशों के साथ सीधे से टक्कर भी ले सकते हैं। निर्माण कार्य एवं आधुनिकता की अगर बात की जाए तो भारत दिन-ब-दिन इन्हीं क्षेत्रों में आगे बढ़ता जा रहा है।
भारत के 1 नाम से ही बड़ा नहीं है, बल्कि इस देश की महानता ही कुछ अलग है। भारत के हर एक इंसान यहां के मिट्टी को मिट्टी ना समझ कर अपनी मां मानते हैं और इन्हीं सब बातें जो इस निबंध में आप विस्तार से जान पाएंगे।
Essay on Mera Bharat Mahan in Hindi under 200 Words
भारत जो हिंदुस्तान के नाम से भी माना जाता है, और इस देश के नाम के पीछे कई अर्थ भी छुपी हुई है, जैसे सिंधु घाटी की सभ्यता की शुरुआत इस देश में होने के कारण इसका नाम हिंदुस्तान पड़ा। भारत भूमि पर आर्य समाज की स्थापना होने के कारण इसे आर्यों की जन्मभूमि भी कहा जाता है। इसके अलावा भी भारत भूमि एक कृषि प्रधान देश है और यहां का मुख्य व्यवसाय कृषि ही है, क्योंकि भारत के 80% जनसंख्या गांव में ही रहता है।
भारत देश में 300 साल तक अंग्रेजों ने शासन किया था, फिर भी भारत में अपनी संस्कृति को बरकरार रखने में कामयाब रहे। हालांकि भारत के कुछ जगह पर भारतीय संस्कृति के बजाय अंग्रेजी संस्कृति की झलक भी देखने को मिलता है और तो और अंग्रेजों से पहले भारत देश में मुगलों ने भी शासन किया था, इसीलिए कई जगहों पर भारतीय संस्कृति पर थोड़ा प्रभाव भी पड़ा है।
भारत देश के भौगोलिक परिस्थिति भी हर दिशा में भिन्न भिन्न है, जैसे कहीं पर बर्फ से ढकी पर्वत के चोटिया, तो कहीं मरुस्थल, कहीं समुद्रा तो कहीं पर हरे भरे खेत ! यही सब भारत को कई भौगोलिक परिस्थितियों का मिलाजुला देश बनाता है, एवं देश में विभिन्न धर्म के लोग रहते हुए भी सभी एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहते हैं। इसी कारण हमारा देश महान है।
Essay on Mera Bharat Mahan in Hindi under 500 Words
हमारे देश भारत विश्व के एशिया महाद्वीप में स्थित दुनिया के बड़े देशों में से सातवें नंबर पर आने वाले देश है ! यह एक ऐसा पवित्र देश है, जहां पर कोई व्यक्ति बहुत बड़ा भूल करने पर भी उसे माफ कर दिया जाता है। यह एक ऐसा देश है जहां पर अपने देश के लिए जान देने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। हमारे देश भारत को कई नामों से भी जाना जाता है, जैसे कि भारत, हिंदुस्तान एवं इंडिया, और हमारे भारत देश सबसे ज्यादा जनसंख्या में दूसरे नंबर पर आने वाला देश है और भारत में अलग-अलग परंपरा एवं संस्कृति होने के बाद भी यहां सभी ही एक दूसरे के साथ खुशी से रहते हैं।
भारत में विभिन्न धर्मों के लोग अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं, लेकिन भारत के मात्री भाषा हिंदी ही है, हमारे भारतवर्ष एक महान देश है जहां समय-समय पर महान लोगों ने जन्म लिया है। साथ ही वे समय के साथ महान काम करके भी गए हैं, भारत के लोगों के दिल बहुत ही बड़े हैं वह लोगों को अपने दिल से प्रेम करते हैं, एवं अपने देश में आने वाले टूरिस्टो को भी अपने दिल से स्वागत करते हैं।
भारत एक महान नेता और वीर स्वतंत्रता एवं सेनानियों का भी देश है ! यहां के नौजवान हमें आतंकवादियों से और हमारे देश को बचाने के लिए दिन-रात बॉर्डर पर डटे रहते हैं ! हमारे भारत देश में छत्रपति शिवाजी महाराज, डॉ बाबासाहेब आंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी जैसे महान व्यक्ति ने यहां जन्म लिया ! इसके अलावा भी डॉक्टर जगदीश चंद्र बोस, डॉक्टर होमी भाभा, डॉक्टर सी वी रमन, डॉक्टर नारलीकर जैसे महान वैज्ञानिकों ने भी इस देश में जन्म लिया है।
मेरा भारत महान हिंदी निबंध
भारत देश की महान हड़प्पा एवं सिंधु संस्कृति 4000 साल से भी अधिक पुरानी है। यहां के रिग वैदिक काल की शुरुआत भी ईसा पूर्व 1700 में हुई थी, और उस वक्त भारत समृद्ध देश था एवं ईसा पूर्व करीब 500 के दौरान एक विकसित देश बन गया था। और जब सन 320 और 500 के बीच में गुप्त का साम्राज्य था तब भारत में बहुत ही ज्यादा समृद्धि बनी। दिल्ली के सुल्तानों ने भी देश में 1206 से 1526 के दौरान शासन किया था। देश में मुगलों का साम्राज्य 1526 से 1857 के बीच था। तब बहादुर शाह मुगलों के आखरी बादशाह थे, और फिर भारत में अंग्रेजों ने शासन किया जो 15 अगस्त 1947 में जाकर आजाद हुई।
हमारे देश धर्मनिरपेक्ष देश है। हमारे देश के संस्कृति भी पूरी दुनिया से सबसे अलग है। एवं यहां के लोग भी पूरे दिल से अपने अपने परंपरा को और संस्कृति को पालन करते हैं और यहां विविधता होने के बाद भी एकता ही नजर आती है। एवं भारत गणतंत्र देश होने के नाते यहां के लोग अपने देश के बारे में खुद फैसला लेते हैं।
भारत देश एक ऐसा देश है जहां पर लाल किला, फतेहपुर सीकरी, उटी, ताजमहल, स्वर्ण मंदिर, नीलगिरी, कश्मीर और अजंता -एलोरा की गुफा जैसे अद्भुत स्थल मौजूद है। इस महान देश में पवित्र नदियां, पर्वत, घाटी, झील भी देखने को मिलता है ! हमारे देश में 29 राज्य 7 केंद्रशासित प्रदेश हैं। इन 29 राज्यों में कई सारे गांव मौजूद है। हमारे देश कृषि प्रधान होने के नाते यहां पर कपास, गन्ना, चावल, गेंहू, अनाज, जैसी फसलों का उत्पादन किया जाता है।
इन सब बातों के अलावा भी ऐसी बहुत सारी बातें हैं जो भारत को सुंदरता एवं तारीफ योग्य बनाता है। और जिस देश में मिट्टी को मां कहां जाता है वहां के मातृभूमि तो सच में महान ही है। इसी कारण हमारे देश महान था, महान है और हमेशा ही महान रहेगा।
Importance of Sanskrit Language in Hindi | Digital India Essay in Hindi | About Bermuda Triangle in Hindi
Essay on Mera Bharat Mahan in Hindi under 600 Words
भारत एक ऐसा देश है, जहां पर रण, शिक्षा, बलिदानों, बीरो, महापुरुषों, ऋषि-मुनियों, ज्ञानियों, शौर्य, विश्वास आदि अनेकता में एकता की भूमि है। यहां के भूमि को मिट्टी के सम्मान ना मानकर मां के समान देखा एवं पूजा जाता है। भारत के संस्कृति भी कई हजारों वर्षों के पुरानी है। किसी भी देश ना केवल उसके भू-भाग से बनता है बल्कि वहां पर रहने वाले लोगों से ही बनता है और उनके विचारों एवं कार्य से ही बनता है।
भारत एक ऐसे देश है, जिस की भूमि पर स्वयं ईश्वर ने भी जन्म लिया है, इस भूमि पर श्री राम, श्री कृष्णा, बुद्धा, ने जन्म लिया है। वही इस पुण्य भूमि में विश्व प्रसिद्ध महाभारत का युद्ध भी हुआ है। भारत पुरातन काल से ही लगभग 500 ईसा पूर्व के दौरान बहुत समृद्धि का देश था यहां पर किसी प्रकार के कोई भी कमी नहीं थी, परंतु विदेशियों ने भारत को गुलाम बना लिया और इसका अनमोल खजाना लूटकर ले गए। फिर भी भारत आज विकासशील देशों की श्रेणी में आता है।
भारत देश में अंग्रेजों ने करीब 200 सालों तक राज किए थे जो 15 अगस्त 1947 में जाकर आजाद हुई और उस दिन को भारत के लोग एक राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाते हैं। भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है, जो कि अपने आप में ही समूचे भारत का दर्शन करवाता है। भारत को प्रकृति ने बहुत ही सुंदर और मनोरम दृश्य के साथ सहेजा है, जैसे कि हम देखते हैं भारत के शिखर पर हिमालय में सफेद बर्फ की चादर ओढ़े हुए सीना तान कर खड़ा हुआ है। और यह देखने में काफी अपूर्व लगते हैं ! यही से ही गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, नर्मदा, ताप्ती, जैसी पवित्र नदियां निकलती है ! जो भारत के समूचे भू-भाग को सिंचित करती है। और प्रकृति को भी हरा-भरा करती है, एवं किसानों की झोली खुशियों से भर देती है।
Mera Bharat Mahan
इसके अलावा भी भारत में पर्वत मालाओं की अनेकों श्रृंखला मौजूद है जहां पर जड़ी-बूटियों और खनिजों का भंडार पड़ा हुआ है और इन पर्वत मालाओं ने राजस्थान के रेगिस्तान के विस्तार को भी रोकता है। बरसात के दौरान तो इन पर्वत श्रृंखलाओं में बहुत सारी हरी हरी पौधे जन्म लेती है, जिसको देखने में बहुत ही सुंदर लगती है।
भारत के इन भूमि पर अनेकों महापुरुषों एवं वीरों ने जन्म लिए हैं जिनमें तुलसीदास, कबीरदास, कालिदास, जैसे महान संतों ने जन्म लेकर ज्ञान का प्रकाश डाला, जिसे आज पूरा भारत उज्जवलइत हो गए हैं।
भारत के भूमि ने आर्यभट्ट, रामानुजम, अब्दुल कलाम, जैसे महान वैज्ञानिकों के प्रतिभा ने भी भारत को एक आदर्श स्थान दिलवाया है और भारत हमेशा से ही वीरों की भूमि रही जहां पर महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, शिवाजी महाराज, चंद्रशेखर, भगत सिंह जैसे वीरों ने जन्म लेकर हमारे देश को विदेशी ताकतों से बचाया है और भारत एक ऐसा स्थान है जहां पर विश्व की पौराणिक संस्कृति भी मौजूद है जो हड़प्पा और मोहनजोदड़ो के नाम से विश्व प्रसिद्ध है। भारत में अनेकों राज्य है और इन राज्यों में रहने वाले लोगों की भाषा, वेशभूषा, खानपान, संस्कृति एक-दूसरे से बिलकुल अलग होने के बावजूद यहां के लोग एक दूसरे से खुशी एवं प्रेम के साथ रहते हैं और ऐसा दृश्य दुनिया के और कहीं देखने को नहीं मिलता है। इसीलिए भारत देश को धर्म निरपेक्ष देश भी कहा जाता है।
Mera Desh Mahan in Hindi
भारत के भूमि काफी उपजाऊ है इसीलिए यहां पर सभी चीजें भरपूर मात्रा में उपजती है। जो हमारे देश के साथ-साथ अन्य देशों के लोगों के पेट भरने में भी मदद करता है। हमारे देश के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और राष्ट्रीय गान जन- गन- मन है, जो प्रत्येक विद्यालय में गाया जाता है। वर्तमान में हमारे देश के प्रत्येक देशवासी भारत को अग्रणी देश बनाने में मदद कर रहा है, यहां पर विभिन्न प्रकार के योजनाओं के माध्यम से देश में व्याप्त कठिनाइयों को कम किया जा रहा है और आज हमारा देश विश्व में एक अलग ही पहचान बना रहा है। जो आने वाले समय में एक बहुत ही बड़ा और विकसित देश होगा ! और यह हमारे लिए बहुत ही हर्ष के विषय है।
हमें गर्व होनी चाहिए कि हम एक ऐसे देश में पैदा हुए हैं, जहां पर हमें अच्छी शिक्षा, अच्छी संस्कृति और अच्छा वातावरण प्राप्त हुआ है। साथ ही हमारे देश में दुनिया के तीसरी सबसे शक्तिशाली सेना भी मौजूद है, जो हमें और हमारे देश को सुरक्षा प्रदान करती रहती है। और अंत मैं यही कहता हूं कि भारत देश सही मायनों में ही एक महान देश है। एवं हम सभी देशवासियों के लिए यह गर्व की बात है।
हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा लिखा गया मेरा भारत महान निबंध को पढ़कर आपको जरूर पसंद आया होगा और अगर आपको यह लेख (Essay on Mera Bharat Mahan in Hindi ) पसंद आया हो तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें।
धन्यवाद——