main logo
WhatsApp Group Join Now

Top 10 Places to visit on Republic Day (टॉप 10 जगह गणतंत्र दिवस पर घूमने के लिए)

SOCIAL SHARE

भारत को लगभग 200 वर्ष की गुलामी के बाद 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली थी। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागू हुआ । जिसे बनाने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा 26 जनवरी को संविधान लागू होने के साथ ही हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में पूरे देश में छुट्टी रहती है और बहुत सी जगहों पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में प्रोग्राम किये जाते है। इन छुट्टियों में आप देश की किन-किन जगहों पर जाकर गणतंत्र दिवस को मना सकते हैं जानते हैं ऐसी कुछ Top Places के बारे में जहाँ जाकर आप गणतंत्र दिवस का आनंद ले सकते हैं और गणतंत्र दिवस मना भी सकते हैं।

वॉर मेमोरियल

यदि आप दिल्ली या इसके आसपास के क्षेत्र में रहते हैं और सोच रहें हैं गणतंत्र दिवस पर कहीं घूमने की तो आपको दिल्ली में इंडिया गेट के पास स्थित वॉर मेमोरियल जाना चाहिए। वॉर मेमोरियल में यहाँ की दीवारों पर सन 1947-48, 1961, 1962, 1965, 1971, 1987, 1999, और अन्य किसी तरह के युद्ध में शहीद हुए सैनिको के नाम उकेरे गए हैं।

WAR Memorial Best Top 10 Places to visit in Repubilc Day

वॉर मेमोरियल 44 एकड़ में फैला हुआ है जिसकी नींव प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने रखी थी। यह राष्टीय युद्ध स्मारक को 25 फ़रवरी 2019 को बनाया गया और मोदी जी द्वारा इसे राष्ट को समर्पित किया गया। गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर इसे पूरी तरह से भारत के राष्ट ध्वजो और गुब्बारों से सजाया जाता है और यहाँ का वातावरण देश भक्ति का होता है। वॉर मेमोरियल पहला स्थान हो सकता है Top 10 Places to visit on Republic Day की लिस्ट में।

इंडिया गेट

आप दिल्ली में वॉर मेमोरियल के साथ साथ इंडिया गेट भी जा सकते हैं। इंडिया गेट पर दिन से ज्यादा रात में रौनक रहती है और यह गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले से ही तिरंगे के रंग में रंग जाती है। यहाँ का वातावरण भी देश भक्ति वाला होता है। यहाँ पर लोग कुछ प्रोग्राम भी करते हैं कुछ लोग यहाँ पर देश भक्ति गाने गाते हैं तो कुछ लोग कवितायें सुनाते हैं। इंडिया गेट पर अगर आप जाए तो कोशिश करे की आप शाम में करीब 5 बजे के बाद जाये तब यहाँ की लाइटिंग की खूबसूरती देखने लायक होती है।

इंडिया गेट नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर स्थित है। इसे 1921 में बनवाया गया था और यह लाल पीले बलुआ के पत्थर द्वारा बनवाया गया था। इंडिया गेट पर अंग्रेज सैनिको और अधिकारियों सहित 13300 लोगो के नाम उत्कींर्ण हैं। इंडिया गेट दूसरा स्थान हो सकता है Top 10 Places to visit on Republic Day की लिस्ट में।

लाल किला

गणतंत्र दिवस पर सुबह के समय में लाल किले पर घूमना एक बहुत अच्छा विकल्प है। यदि आप पहले से ही दिल्ली में हैं या आप दिल्ली या उसके आस पास के क्षेत्र में रह रहे हैं तो आप सुबह में लाल किले पर घूमने जा सकते हैं। गणतंत्र दिवस पर देश के राष्टपति द्वारा लाल किले पर ध्वजारोहण किया जाता है। तो गणतंत्र दिवस पर लाल किला तीसरा स्थान हो सकता है Top 10 Places to visit on Republic Day की लिस्ट में।

लाल किला दिल्ली में स्थित है। इसे मुग़ल काल में बनवाया गया था और यह भारत की आज़ादी का प्रतिक है। लाल किला भारत की एक राष्ट धरोहर है। तो आप लाल किला भी घूम सकते हैं और उसके बाद इंडिया गेट और वॉर मेमोरियल देखने जा सकते हैं।

युद्ध स्मारक (धर्मशाला)

यदि आप हिमांचल प्रदेश के धर्मशाला शहर में घूमने आये हैं जिसे हिमांचल की सर्दियों की राजधानी कहा जाता है और आप गणतंत्र दिवस पर किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं जो देश के सैनिको और राष्टीय गौरव से सम्बंधित हो तो आप धर्मशाला में स्थित युद्ध स्मारक जा सकते हैं।

युद्ध स्मारक धर्मशाला शहर से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो कांगड़ा जिले के सैनिको के बलिदान के याद में बनवाया गया था। गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर इस युद्ध स्मारक को सजाया जाता है और यहाँ देश भक्ति से सम्बंधित प्रोग्राम होते हैं और सैनिको द्वारा परेड की जाती है। तो युद्ध स्मारक (धर्मशाला) चौथा स्थान हो सकता है Top 10 Places to visit on Republic Day की लिस्ट में।

जलियांवाला बाग

पंजाब के अमृतसर में स्थित जलियांवाला बाग भी गणतंत्र दिवस पर जाने के लिए Top 10 Places to visit on Republic Day की लिस्ट में से एक है। यह अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पीछे स्थित एक बगीचा है। यह भारत में हमेशा शहादत के तौर पर याद रखा जाता है। इसी जगह 13 अप्रैल 1919 को जनरल रेजिनाल्ड एडवर्ड डायर ने मासूम निहत्थे लोगो के ऊपर गोलियां चलवा दी थी।

गणतंत्र दिवस पर आप यहाँ भी घूम सकते हैं साथ ही आप यहाँ से बाघा अटारी बॉर्डर भी जा सकते हैं। इसके साथ ही आप रिट्रीट समारोह में हिस्सा भी ले सकते हैं।

और पढें- Top 10 Best Places to Visit in Kullu Manali in Winter

कारगिल वॉर मेमोरियल

यदि आप इस गणतंत्र दिवस को अपने देश के सैनिको के बीच में और उनके बलिदान को याद करते हुए मानना चाहते हैं तो आप कारगिल वॉर मेमोरियल भी जा सकते हैं। यदि आप कश्मीर या लद्दाख में कहीं हैं तो आपको कारगिल वॉर मेमोरियल जाना चाहिए। कारगिल वॉर मेमोरियल भी Top 10 Places to visit on Republic Day की लिस्ट में से एक है।

कारगिल वॉर मेमोरियल को 1999 में हुए कारगिल युद्ध में शहीद सैनिको की याद में बनाया गया। गणतंत्र दिवस पर इसे तिरंगे कलर की लाइट राष्टीय ध्वज और गुब्बारों से सजाया जाता है। सुबह में यहाँ सैनिको द्वारा परेड की जाती है। तो आप यहाँ आकर भी घूम सकते हैं और हमारे सैनिको के बलिदान की गाथा के बारे में जान सकते हैं।

झाँसी

झाँसी का हमारे इतिहास में एक अलग ही महत्व है। गणतंत्र दिवस पर झाँसी में घूमना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहाँ आप बहुत सी जगह घूमने और पुराने इतिहास को देख सकते हैं। झाँसी हमेशा से ही रानी लक्ष्मी बाई के लिए जानी जाती है और जानी जाती रहेगी। झाँसी में आप झाँसी फोर्ट, रानी महल, झाँसी म्यूजियम, और महा लक्ष्मी मंदिर सहित बहुत सी ऐतिहासिक जगह पर आप घूम सकते हैं और अपने देश के इतिहास के बारे में जान सकते हैं।

झाँसी में इन सभी जगहों पर और कुछ और भी स्थानों पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में प्रोग्राम किये जाते हैं। तो झाँसी भी Top 10 Places to visit on Republic Day की लिस्ट में शामिल है।

चंद्रशेखर आज़ाद पार्क (प्रयागराज)

यदि आप प्रयागराज या लखनऊ के आसपास रहते हैं तो आपको प्रयागराज में स्थित चंद्रशेखर आज़ाद पार्क में गणतंत्र दिवस पर जरूर जाना चाहिए। यही वह पार्क है जहाँ देश भक्त आज़ाद ने खुद को अंग्रेज़ो को खुद के हवाले न करके खुद ही गोली मार ली थी। यह पार्क उन्ही के इसी साहस और देश प्रेम के बारे में याद दिलाता है।

इस पार्क को भी गणतंत्र दिवस पर सजाया जाता है और देश भक्ति प्रोग्राम किये जाते हैं तो आपको इस पार्क में भी घूमने और चद्र शेखर आज़ाद जी के बारे में जानने के लिए जाना चाहिए।

साबरमती आश्रम

गुजरात का साबरमती आश्रम भी गणतंत्र दिवस पर घूमने के लिए एक बहुत ही अच्छी जगह है। साबरमती आश्रम गाँधी जी के लिए जाना जाता है। यह गुजरात के अहमदाबाद शहर के साबरमती नदी के किनारे स्थित है। गणतंत्र दिवस पर आप यहाँ की मिट्टी की खुसबू और वातावरण को महसूस कर सकते हैं। जिसे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सजाया जाता है और हर साल यहाँ ध्वजारोहण किया जाता है। तो साबरमती आश्रम भी Top 10 Places to visit on Republic Day की लिस्ट में शामिल है।

आप यहाँ से साबरमती नदी पर बने अटल सेतु को देखने भी जा सकते हैं। यहाँ से दूर दूर तक दिखाई पड़ती साबरमती नदी बहुत ही सुन्दर दिखाई पड़ती है।

स्टेचू ऑफ़ यूनिटी

आप गणतंत्र दिवस पर गुजरात में नर्मदा नदी के किनारे स्थित स्टेचू ऑफ़ यूनिटी देखने के लिए भी जा सकते हैं। यह सबसे अच्छी जगह है गणतंत्र दिवस पर जाने के लिए, क्यूंकि यह स्टेचू देश के प्रथम उपराष्टपति सरदार बल्लभभाई पटेल जी को समर्पित है। सरदार पटेल जी का हमारे देश को जोड़ने में बहुत बड़ा योगदान रहा।

हर साल स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर यहाँ सजावट की जाती है और लाइटिंग शो होता है तो स्टेचू ऑफ़ यूनिटी एक बहुत ही अच्छी जगह है गणतंत्र दिवस पर घूमने के लिए तो आप यहाँ भी आ सकते हैं।


SOCIAL SHARE

Leave a comment