Lakshdweep tour Information | लक्षद्वीप में घूमने से सम्बंधित सभी जानकारी, कैसे पहुंचे? कहाँ-कहाँ घूमे? बजट आदि

SOCIAL SHARE

लक्षद्वीप घूमने और हनीमून मानाने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। वैसे ये घूमने के लिए तो एक दम परफेक्ट डेस्टिनेशन है लेकिन यहाँ घूमना थोड़ा कॉस्टली पड़ता है। यदि आपके पास बजट की कोई प्रॉब्लम नहीं है तो लक्षद्वीप में घूमने में आपको बहुत अधिक मज़ा आएगा। लक्षद्वीप की खूबसूरती मालदीव्स से कम नहीं है और अब पहले के मुक़ाबले लोग बहुत अधिक लक्षद्वीप जाना पसंद करते हैं।

इस ब्लॉग में हम लक्षद्वीप टूर की जानकारी को आपसे साझा करेंगे। आप किस तरह से लक्षद्वीप का प्लान बना सकते हैं? आपको यहाँ पर घूमने के लिए कितना बजट चाहिए होगा? और आप किस तरह से लक्षद्वीप तक पहुंच सकते हैं? इन सभी जानकारियों को हम विस्तार से जानेंगे। तो आईये जानते हैं लक्षद्वीप टूर इनफार्मेशन (lakshdweep tour information) को…

शार्ट जानकारी

जगहलक्षद्वीप
पताकोच्चि से 496 किलोमीटर दूर लक्षद्वीप
प्रसिद्ध होने का कारणमालदीव्स जैसी छुट्टियां और हनीमून मनाने के लिए
निकटम एयरपोर्टअगाती एयरपोर्ट
निकटम रेलवे स्टेशनकोच्चि रेलवे स्टेशन

लक्षद्वीप घूमने का प्लान

लक्षद्वीप में घूमना कुछ बातों पर निर्भर करता है जैसे की आप लक्षद्वीप के कौन से आइलैंड पर घूमना चाहते है, आप कौन सी एक्टिविटीज करना चाहते हैं और सबसे महत्वपूर्ण आपके पास कितने दिन हैं और आप किस तरह से यहाँ पर आना चाहते हैं। हम इस ब्लॉग में आपको जानकारी देंगे की आप किस तरह से मौज-मस्ती के साथ लक्षद्वीप में घूम सकते हैं और लक्षद्वीप में घूमने का प्लान क्या हो सकता है? नीचे हम आपको लक्षद्वीप में आप किस तरह से पहुंचते हैं उस हिसाब से घूमने की जानकारी दे रहे हैं। तो आईये जानते हैं लक्षद्वीप में घूमने के प्लान के बारे में…

फ्लाइट द्वारा पहुंचने पर घूमने का प्लान

लक्षद्वीप में घूमने और भरपूर मौज-मस्ती करने के लिए आपको इस ट्रिप के लिए कम-से-कम 4 से 5 देने चाहिए। ट्रिप के पहले दिन आप केरला के कोच्चि शहर से फ्लाइट द्वारा लक्षद्वीप के अगाती आइलैंड पहुंच जाए। आप अगाती के लिए फ्लाइट सुबह में ले जिससे दोपहर तक आप लक्षद्वीप के अगाती आइलैंड तक पहुंच जाएंगे। अगाती आइलैंड पहुंचने के बाद आप अपने होटल में चेक-इन कर ले और थोड़ी देर आराम करे। शाम में आप अगाती आइलैंड के खूबसूरत बीच पर घूमे और एन्जॉय करे।

ट्रिप के दूसरे दिन आप पूरे अगाती आइलैंड को एक्स्प्लोर करे और यहाँ पर वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज करे। एक्टिविटीज में आप स्कूबा, और स्नोर्कलिंग कर सकते हैं साथ ही आप यहाँ गिलास बॉटम बोट की राइड ले सकते हैं। पूरे अगाती आइलैंड पर घूमने में आपको काफी वक़्त लग सकता है इसलिए आप यहाँ पर घूमने के लिए एक स्कूटी रेंट पर ले सकते हैं। स्कूटी रेंट पर लेने के लिए आप अपने रिसोर्ट से संपर्क कर सकते हैं या फिर आप आइलैंड के लोकल लोगो से भी बात कर सकते हैं। स्कूटी आपको 300 से 400 रुपये में रेंट पर मिल जाएगी।

ट्रिप के दूसरे दिन अगाती आइलैंड पर घूमने और वाटर एक्टिविटीज करने के बाद आप शाम में अगाती आइलैंड से कलपट्टी आइलैंड जा सकते हैं। कलपट्टी आइलैंड पर आपको लिविंग, कोर्स और समुद्री जीव देखने को मिलते हैं। यहाँ पर आप शाम में होते हुए सूर्योस्त का एक बहुत ही सुन्दर दृश्य को देख सकते हैं और इसके साथ ही आज के दिन को अलविदा कहे सकते हैं।

ट्रिप के तीसरे दिन आप अगाती आइलैंड से बोट द्वारा बंगाराम आइलैंड जा सकते हैं। यह पूरा आइलैंड सरकार द्वारा नियंत्रित किया जाता है और इसे टूरिस्टो के लिए ही बनाया गया है। यह लक्षद्वीप का एकमात्र द्वीप है जहाँ एलकोहॉल मिलती है। आज के दिन आप पूरे बंगाराम द्वीप को एक्स्प्लोर कर सकते हैं, दोपहर में यहाँ पर लंच करे और शाम में इस द्वीप के बीच पर शांत समय बिताये। यह बीच कपल्स के लिए बहुत ही अच्छा है और आप यहाँ पर शाम में रोमांटिक डिनर कर सकते हैं।

ट्रिप के आखरी और चौथे दिन आप बंगाराम द्वीप से वापस अगाती द्वीप आ जाए और फिर वहां से फ्लाइट द्वारा वापस कोच्चि तक पहुंच जाए। इस तरह से आपकी यह ट्रिप पूरी हो जायेगी।

शिप द्वारा पहुंचने पर घूमने का प्लान

यदि आप शिप/जहाज द्वारा आने का प्लान करते हैं तो यह फ्लाइट की तुलना में थोड़ा सस्ता पड़ता है लेकिन फैमिली और कपल्स के लिए जहाज से आना थोड़ा ठीक नहीं रहता है। यदि आप फैमिली के साथ आना चाहते हैं तो आप सरकार द्वारा लक्षद्वीप का समुद्री पैकेज ले सकते हैं। यह पैकेज कोच्चि से शुरू होता है और 4 रात 5 दिन का होता है, जिसमे लक्षद्वीप के तीन आइलैंड में घुमाया जाता है। इस पैकेज में आपको दिन में लक्षद्वीप के खूबसूरत द्वीपस पर घुमाया जाता है और शाम में आपको शिप पर ही रुकना होता है। इस पैकेज में खाना, कुछ वाटर एक्टिविटीज भी शामिल होती हैं।

शिप द्वारा आप 20 से 21 घंटे में कोच्चि से लक्षद्वीप आइलैंड तक पहुंच जाएंगे। यदि आप शिप द्वारा आते हैं तो शिप की टाइमिंग के अनुसार ही आप अपनी इटिनेररी (Itinerary) को बुक करे। यदि आप बिना पैकेज के शिप द्वारा आते हैं तो यह थोड़ा रिस्की रहता है क्यूंकि ख़राब मौसम के वजह से शिप कभी भी कैंसिल हो जाता है और कभी-कभी ये शिप एक आइलैंड पर 2 से 3 दिन तक फसे रहते हैं जिस वजह से आप एक ही आइलैंड पर फस जाते हैं इसलिए आप शिप से यात्रा पैकेज द्वारा ही करे।

यदि आप समुंद्रम पैकेज लेना चाहते हैं तो कुछ दिन पहले ही इसे बुक कर दे। इस पैकेज को आप अलग-अलग ट्रेवेल एजेंट या फिर समुंद्रम वेबसाइट www.samudram.utl.gov.in पर जाकर बुक कर सकते हैं। समुंद्रम पैकेज लेने का एक सबसे बड़ा फायदा यह रहता है की आपको परमिट लेने की आवश्यकता नहीं होती है। इसी पैकेज में परमिट शामिल होता है। समुंद्रम पैकेज दो क्लास के होते हैं जिसमे गोल्ड क्लास पैकेज 30000 रुपये और डायमंड क्लास का पैकेज 40000 रुपये होता है।

लक्षद्वीप का परमिट कैसे ले?

लक्षद्वीप में घूमने के लिए आपको परमिट की आवश्यकता होती है। लक्षद्वीप बहुत से द्वीपों का समूह है, जहाँ घूमने पर आपको अलग-अलग परमिट की आवश्यकता होती है। लक्षद्वीप परमिट सिर्फ ऑफलाइन ही बनता है, जो स्पोर्ट्स लक्षद्वीप टूरिज्म के ऑफिस में बनता है। यह ऑफिस कोच्चि शहर में स्थित है और आप यहाँ आकर ही इसे बनवा सकते हैं।

लक्षद्वीप यात्रा परमिट के लिए आपको अपने शहर के पुलिस स्टेशन से पुलिस वेरिफिकेशन कराना होता है और फिर कोच्चि शहर जाकर आप यात्रा परमिट बनवा सकते हैं। लक्षद्वीप के अलग-अलग द्वीपों के लिए अलग-अलग परमिट की आवश्यकता होती है इसलिए परमिट आपको ट्रेवल एजेंट द्वारा बनवाना चाहिए इससे आपको काफी आसानी रहती है।

लक्षद्वीप आने का सबसे अच्छा समय

लक्षद्वीप हनीमून और छुट्टियां मानाने के लिए एक बहुत अच्छी डेस्टिनेशन है। वैसे तो आप कभी भी लक्षद्वीप घूमने के लिए जा सकते हैं लेकिन लक्षद्वीप आने का जो सबसे अच्छा समय है वो अक्टूबर से मार्च के बीच का है। अक्टूबर से मार्च के बीच का समय मौसम के हिसाब से बहुत बढ़िया होता है इसलिए यह समय घूमने के लिए बेस्ट माना जाता है।

लक्षद्वीप के लिए बजट

लक्षद्वीप की पूरी ट्रिप को करने के लिए आपको कितना बजट चाहिए होगा वो आप पर निर्भर करता है। यदि आप फ्लाइट द्वारा इस ट्रिप को करते हैं तो दोनों तरफ का फ्लाइट के टिकट का किराया 12000 रुपये प्रति व्यक्ति, अगाती आइलैंड में दो रात का लगभग 5000 रुपये, बंगाराम आइलैंड में एक रात का 10000 रुपये और अगाती आइलैंड से बंगाराम आइलैंड तक के आने जाने का किराया 5000 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। तो कुल मिलाकर 4 दिन 3 रात का खर्चा 30000-35000 रुपये प्रति व्यक्ति हो सकता है।

यदि आप शिप द्वारा इस ट्रिप को करते हैं तो आप लक्षद्वीप का समुंद्रम पैकेज ले सकते हैं। यह पैकेज दो प्रकार के होते हैं जिसमे एक गोल्ड पैकेज होता है जो 30000 रुपये प्रति व्यक्ति और दूसरा डायमंड पैकेज होता है जो 40000 रुपये प्रति व्यक्ति होता है। यह पैकेज 5 दिन 4 रात के लिए होता है। जिसमे खाना, घूमना और रुकने के साथ कुछ वाटर एक्टिविटीज शामिल होती हैं।

लक्षद्वीप कैसे पहुंचे?

लक्षद्वीप पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले अपने शहर से केरला के कोच्चि शहर पहुंचना होगा। कोच्चि शहर से लक्षद्वीप पहुंचने के दो विकल्प मौजूद हैं। जिसमे एक विकल्प है की आप फ्लाइट द्वारा पहुंचे, जिसमे कोच्चि से लक्षद्वीप के अगाती आइलैंड के लिए फ्लाइट मौजूद रहती हैं और दूसरा विकल्प है की आप कोच्चि से जहाज (ship) की सहायता से लक्षद्वीप पहुंचे।

कोच्चि से अगाती तक की फ्लाइट की टिकट 5000-6000 रुपये तक की होती हैं। फ्लाइट द्वारा कोच्चि से अगाती तक पहुंचने में लगभग 1-1.5 घंटे का समय लगता है। अगाती एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सबसे पहले आपका यात्रा परमिट देखा जाता है। यात्रा परमिट देखने के बाद ही अगाती आइलैंड में आप एंट्री कर सकते हैं।

यदि आप फ्लाइट की जगह जहाज द्वारा जाना चाहते हैं तो आप पहले से ही इसकी ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। जहाज की ऑनलाइन टिकट www.lakport.utl.gov.in पर जाकर बुक सकते हैं। जहाज द्वारा लक्षद्वीप का सफर तय करने में एक दिक्कत रहती है, वो यह है की जहाज रोज-रोज नहीं चलता है उसका एक निश्चित समय होता है जिसपर यह चलता है। जहाज का शेडूअल (Schedual) आप इसी वेबसाइट पर देख सकते हैं।

कोच्चि से लक्षद्वीप के अलग-अलग आइलैंड के लिए अलग-अलग जहाज चलते हैं तो आप अपनी डेस्टिनेशन के हिसाब से जहाज की टिकट बुक कर सकते हैं। जहाज की टिकट की बात करे तो जहाज में अलग-अलग क्लास के हिसाब से टिकट मिलती हैं। कोच्चि से लक्षद्वीप की राजधानी कवरत्ती तक शिप द्वारा पहुंचने का सबसे सस्ता टिकट बंक बेड (Bunk Bed) का होता है जो लगभग 1500 रुपये का होता है। वहीं सेकंड क्लास का टिकट 3800 रुपये, फर्स्ट क्लास का 5820 रुपये और vip क्लास का टिकट 10500 रुपये तक का हो सकता है। बाकि टिकट से सम्बंधित और जानकारी के लिए आप www.lakport.utl.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Some extra Information

  • यदि आप एक ब्लॉगर हैं जो ट्रेवलिंग वीडियोस बनाते हैं तो आपको लक्षद्वीप में ड्रोन उड़ने की अनुमति नहीं है। तो इस बात का खास ख्याल रखे।
  • लक्षद्वीप में घूमने के लिए आपको अलग-अलग परमिट की आवश्यकता होती है जो स्पोर्ट्स लक्षद्वीप टूरिज्म के ऑफिस से बनवाया जाता है।
  • परमिट के लिए आप ट्रेवल एजेंट की सहायता ले सकते हैं, जो परमिट लेने में आपकी सहायता कर सकते हैं। ट्रेवल एजेंट की हेल्प लेने से आपको सिर्फ अपने शहर से पुलिस वेरिफिकेशन कराना होता है बाकि सारा काम ट्रेवल एजेंट करा देते हैं।

SOCIAL SHARE

Leave a Comment