main logo
WhatsApp Group Join Now

Best information about Ram Murti Ayodhya (अयोध्या में स्थापित राम लला की मूर्ति कैसी है?)

SOCIAL SHARE

22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राम मंदिर में प्रतिष्ठित होने वाली राम मूर्ति ( जिसे हम “Ram Murti Ayodhya” कहेंगे ) के बारे में सारी जानकारी इस पोस्ट में दी जा रही है इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको Ram Murti Ayodhya के बारे में सारी जानकारी जैसे इसकी लम्बाई-चौड़ाई, इसका कलर, इसको बनाने में कौन सा पत्थर प्रयोग किया गया है तथा इस मूर्ति में और किस-किस की तस्वीर शामिल है और इसकी अन्य विशेषतओं कि जानकारी देंगे।

राम मंदिर में तीन मूर्तियों की स्थापना की गई है जिसमे से एक मूर्ति चाँदी की है इसका वजन 10 किलो है इस मूर्ति को प्रतिष्ठान वाले दिन पालकी में रखकर मंदिर में घुमाया गया था परन्तु ये मंदिर की मुख्य मूर्ति नहीं है इस पोस्ट में हम मंदिर की मुख्य मूर्ति की बात करेंगे।

all three Ram Murti in ayodhya ram mandir

मुख्य Ram Murti Ayodhya Mandir वाली कितनी बड़ी है?

मंदिर में स्थापित राम लला की मुख्य प्रतिमा (मूर्ति) की चौड़ाई 3 फीट यानी 36 इंच तथा ऊंचाई सवा 4 फीट यानी 51 इंच है तथा इसका वजन 200 किलो है।

ram mandir murti with 10 avatar

Ram Murti का कलर काला क्यों है?

श्री राम भगवान विष्णु भगवान के मानव रूप में अवतार हैं इसी कारण जो Ram Murti Ayodhya mandir में स्थापित की गई है उसका कलर काला है जो कि भगवान विष्णु के सांवले रंग को दर्शाता है। भगवान राम की इस प्रतिमा को बनाने के लिए शालिग्राम पत्थर का प्रयोग किया गया है क्योंकि शालिग्राम पत्थर को भगवान विष्णु का विग्रह यानि अवतार माना जाता है। शालिग्राम पत्थर आम तौर पर नेपाल कि गंडक नदी में पाए जाते है।

प्रतिमा कि विशेषतायें

जो Ram Murti Ayodhya mandir में स्थापित की गई है उसमे नीचे एक कमल का आसन बना हुआ है जिसपर श्री राम भगवान अपने 5 वर्षिये रूप में खड़े हैं इस मूर्ति में भगवान राम के पैर के दाहिने ओर राम भक्त हनुमान जी को दर्शाया गया है तथा बाएँ ओर विष्णु भगवान के वाहन गरुड़ को को दर्शाया गया है।

इस प्रतिमा में भगवान राम के दोनों ओर भगवान विष्णु के 10 अवतारों को भी दिखाया गया है जिनमे से 5 अवतार दाँए ओर तथा 5 अवतार बाँए ओर बने है। ये 10 अवतार निम्न हैं- मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, परशूराम, राम, कृष्ण, बुध्द तथा कल्कि

क्योंकि श्री राम भगवान सूर्यवंशी कुल के थे इस कारण इस मूर्ति में भगवान राम के सर के ऊपर सूर्य देव को दर्शाया गया है तथा इसके अलावा प्रतिमा (मूर्ति) में चक्र, शंख, ऊँ, गदा, स्वस्तिक को भी दर्शाया गया है।

इस सब के अलावा राम लला की इस दिव्य बालरूप प्रतिमा में राम लला के बाल तथा इनके शरीर पर अंग वस्त्र के साथ-साथ गले में आभूषण भी हैं। प्राण प्रतिष्ठा बाले दिन इस दिव्य मूर्ति में राम लला के एक हाथ में धनुष तथा दुसरे हाथ में तीर भी स्थापित किये गये हैं तथा राम लला के सर पर एक हीरा भी लगाया गया है जो की राम लला के सिंगार
का एक भाग है।


SOCIAL SHARE

1 thought on “Best information about Ram Murti Ayodhya (अयोध्या में स्थापित राम लला की मूर्ति कैसी है?)”

Leave a comment