main logo
WhatsApp Group Join Now

Tiger Falls Chakrata | चकराता हिल स्टेशन में स्थित एक सुन्दर पिकनिक स्पॉट टाइगर फाल्स

SOCIAL SHARE

जैसे-जैसे गर्मियों का सीजन आता है पर्यटक हिल स्टेशनो की ओर रुख करने लगते हैं। अधिकतर पर्यटक उत्तराखंड में स्थित हिल स्टेशनो की ओर रुख करते हैं, जो लोगो की पहली पसंद होती है। आज हम इस ब्लॉग में उत्तरखंड में स्थित एक बहुत ही सुन्दर हिल स्टेशन के प्यार से पिकनिक स्पॉट के बारे में बताने जा रहे हैं। हम जिस हिल स्टेशन की बात कर रहे हैं उसे “चकराता हिल स्टेशन” के नाम से जाना जाता है। चकराता में एक बहुत ही सुन्दर पिकनिक स्पॉट है जिसे “टाइगर फाल्स चकराता” (Tiger Falls Chakrata) के नाम से जाना जाता है।

चकराता हिल स्टेशन में स्थित एक बहुत ही सुन्दर झरना जिसे टाइगर फॉल (Tiger Falls Chakrata) के नाम से जाना जाता है।

टाइगर फाल्स एक प्राकृतिक झरना है, जो गर्मियों में पिकनिक मानाने के लिए और घूमने के लिए एक बहुत अच्छा विकल्प है। इस ब्लॉग में हम टाइगर फाल्स से सम्बंधित सभी जानकारियों को आपसे साझा करेंगे। यदि आप चकराता में घूमने आये हैं तो आपको यहाँ जरूर जाना चाहिए। तो आईये जानते हैं टाइगर फाल्स से सम्बंधित सभी जानकारियों को…

शार्ट जानकारी (Short Information)

जगह (Location)टाइगर फाल्स (Tiger Falls)
पता (Address)चकराता से 18 किलोमीटर (18 km from Chakrata)
ट्रेक दूरी (Trek Distance)2.5 से 3 किलोमीटर (2.5 to 3 Km)
ट्रेक अवधि (Trek Duration)2 से 2.5 घंटे (2 to 2.5 Hours)
ट्रेक बेस (Trek Base)टैक्सी स्टैंड चेकपोस्ट (Taxi Stand Check Post)
टाइगर फाल्स प्रवेश शुल्क (Tiger Falls Entry Fee)30/- व्यक्ति (30/- Per Person)
निकट रेलवे स्टेशन (Nearest Railway Station)देहरादून रेलवे स्टेशन 105 किलोमीटर (Dehradun Railway Station, 105 Km)
निकट एयरपोर्ट (Nearest Airport)जॉली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून 132 किलोमीटर (Jolly Grant Airport Dehradun, 132 Km)
बेस्ट समय (Best Time)अप्रैल से जुलाई (April to July)
प्रसिद्ध (Famous)झरना & पिकनिक स्पॉट ( Water Fall & Picknic Spot)

टाइगर फाल्स कहाँ है? (Where is Tiger Falls?)

टाइगर फाल्स भारत के उत्तराखंड राज्ये के देहरादून जिले के पास स्थित एक बहुत ही सुन्दर हिल स्टेशन चकराता में स्थित है। यह चकराता के मुख्य मार्किट से 18 किलोमीटर दूर और देहरादून से 105 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

टाइगर फाल्स क्यों प्रसिद्ध है? (Why is Tiger Falls famous?)

गर्मियों के सीजन में चकराता आने वाले पर्यटकों के लिए सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र टाइगर फाल्स रहता है। यह एक खूबसूरत प्राकृतिक झरना है, जो अपनी खूबसूरती, मनोरम दर्शय और पिकनिक मानाने के लिए अत्यधिक प्रसिद्ध है। अप्रैल से जुलाई के बीच में चकराता आने वाले अधिकतर पर्यटक यहाँ पर घूमने जरूर जाते हैं।

टाइगर फाल्स चकराता हाइट (Tiger Falls Chakrata Height)

उत्तराखंड में स्थित चकराता हिल स्टेशन 2118 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस हिल स्टेशन में स्थित टाइगर फाल्स 50 मीटर ऊँचा है। यह पहाड़ से 50 मीटर नीचे तालाब में सीधे गिरता है, जो इस क्षेत्र की सुंदरता को बढ़ाता है। झरने के गिरने पर किसी शेर के गुर्राने जैसी आवाज़ आती है, जिसके कारण इस वाटर फॉल का नाम “टाइगर फॉल” पड़ा।

क्या टाइगर फाल्स का प्रवेश शुल्क है? (Is there an entry fee for Tiger Falls?)

जी हाँ, टाइगर फाल्स पर जाने के लिए आपको एक टिकट लेना पड़ता है। यहाँ के आसपास के लोगो का जीवन यापन खेती और यहाँ आने वाले पर्यटकों पर ही निर्भर करता है। यदि आप टाइगर फाल्स पर जाकर मौज-मस्ती करना चाहते हैं तो आपको टाइगर फाल्स से लगभग 3 किलोमीटर पहले बनी चेक पोस्ट से टिकट लेना पड़ता है।

टाइगर फाल्स चकराता में पर्यटक एंट्री फी लिस्ट

टिकट का प्राइस 30/- रुपये प्रति व्यक्ति होता है। चेक पोस्ट से ही आपका टाइगर फाल्स के लिए 2.5 से 3 किलोमीटर का ट्रेक शुरू होता है

टाइगर फाल्स के पास कैंपिंग (Camping near Tiger Falls)

यदि आपको कैंपिंग करना पसंद है तो आप टाइगर फाल्स के पास में कैंपिंग भी कर सकते हैं। यह कैंपिंग करने के लिए एक बहुत ही अच्छी जगह है। यदि आप कैंपिंग करना चाहते हैं और आपके पास कैंपिंग का सामान नहीं है तो आप इसके पास में ही कुछ दुकानों से ये सामान किराये पर ले सकते हैं।

टाइगर फाल्स ट्रेक (Tiger Falls Trek)

टाइगर फाल्स उन लोगो के लिए बहुत खास है जो नेचर लवर हैं। टाइगर फाल्स तक आप सीधे गाड़ी द्वारा पहुंच सकते हैं, लेकिन टैक्सी स्टैंड चेक पोस्ट से आगे का रास्ता थोड़ा कच्चा है,तो आप चेकपोस्ट पर गाड़ी पार्क करके ट्रेक द्वारा भी यहाँ तक पहुंच सकते हैं। टाइगर फाल्स का यह ट्रेक बहुत ही सुन्दर गांव के रास्तो और पहाड़ो से होकर जाता है।

यह ट्रेक का पूरा रास्ता बुरांश, देवदार और ओक के पेड़ो से ढका हुआ है। ट्रेकिंग का ये रास्ता यहाँ के कुछ गांव और सुन्दर बस्तियों से होकर जाता है। यदि आपको ट्रेक करना पसंद है तो आप यहाँ तक ट्रेक करके ही जाए। जिससे आप चकराता में स्थित बर्फ से ढके पहाड़ और यहाँ की प्राकृतिक खूबसूरती को देख सकते हैं।

टाइगर फाल्स के पास खाने की दुकाने (Food shop nearest Tiger Falls)

टाइगर फाल्स एक ऐसा पर्यटक स्थल है, जो अभी पूरी तरह से विकसित तो नहीं हुआ है, लेकिन आपको यहाँ पर खाने से सम्बंधित कुछ दुकाने जरूर मिल जाएँगी। वाटर फॉल के पास स्थित पार्किंग एरिया के पास में कुछ मैग्गी की दुकाने हैं, जहाँ आप चाय नास्ता कर सकते हैं।

टाइगर फाल्स का चेक पोस्ट जहाँ से टाइगर फॉल के लिए टिकट दिया जाता है।

साथ ही यदि आप झरने में नहाना चाहते हैं, तो यहाँ पर आपको पोशाक (Costume) भी किराये पर मिल जाएँगी। यहाँ अधिकतर सभी तरह की सुविधाएँ उपलब्ध हैं, तो आप बेफिक्र होकर मौज मस्ती करने के लिए टाइगर फाल्स आ सकते हैं।

क्या टाइगर फाल्स के पास होटल हैं? (Are there hotels near Tiger Falls?)

टाइगर फाल्स एक ऐसा पर्यटक स्थान है जहाँ आपको इसके आस पास कोई भी होटल या गेस्ट हाउस नहीं मिलेगा। आप यहाँ पर या तो कैंपिंग कर सकते हैं या वाटर फाल्स के पास स्थित कुछ घरो में रहे सकते हैं, इसके अलावा यहाँ रुकने की कोई भी व्यवस्था नहीं है। टाइगर फाल्स चकराता से मात्र 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है तो आप यहाँ पर घूमने का प्लान कुछ इस प्रकार बनाये की आप शाम तक चकराता वापस लौट सके। चकराता में रुकने के लिए आपको बहुत से होटल्स, गेस्ट हाउस और रिसोर्ट मिल जायेंगे।

टाइगर फाल्स तक कैसे पहुंचे? (How to reach Tiger Falls?)

टाइगर फाल्स चकराता मुख्य मार्किट से 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ तक पहुंचने के लिए आप सीधे अपने वाहन द्वारा और टैक्सी स्टैंड से 2.5 से 3 किलोमीटर का ट्रेक करके भी आ सकते हैं। तो आईये जानते हैं की आप कैसे टाइगर फाल्स तक पहुंच सकते हैं…

सड़कमार्ग द्वारा कैसे पहुंचे? (How to reach by road?)

टाइगर फाल्स तक पहुंचने का जो एक मात्र साधन है वह सड़कमार्ग द्वारा है। सड़कमार्ग द्वारा आप आसानी से टाइगर फाल्स तक पहुंच जायेंगे। टाइगर फाल्स देहरादून से 105 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ तक पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले देहरादून आना होगा। देहरादून से आप सरकारी बस या प्राइवेट गाड़ी को बुक करके या फिर शेयरिंग कैब की सहायता से चकराता हिल स्टेशन पहुंच सकते हैं। चकराता की मुख्य मार्किट से टाइगर फाल्स टैक्सी स्टैंड के लिए आपको गाड़ी मिल जाएँगी। जिसकी सहायता से आप टाइगर फाल्स तक पहुंच सकते हैं।

रेलमार्ग द्वारा कैसे पहुंचे? (How to reach by rail?)

यदि आप चकराता रेल मार्ग द्वारा आना चाहते हैं तो चकराता में कोई भी रेलवे स्टेशन नहीं है। चकराता के सबसे निकट रेलवे स्टेशन “देहरादून रेलवे स्टेशन” है। देहरादून से चकराता तक की बाकि की दूरी को आप सड़कमार्ग द्वारा पूरा कर सकते हैं। देहरादून रेलवे स्टेशन से चकराता की दूरी 105 किलोमीटर है, जिसे आप आसानी से बस द्वारा पूरा कर सकते हैं।

हवाईमार्ग द्वारा कैसे पहुंचे? (How to reach by air?)

यदि आप चकराता हवाईमार्ग द्वारा पहुंचना चाहते हैं तो चकराता में कोई भी एयरपोर्ट नहीं है। चकराता के सबसे निकट एयरपोर्ट जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है, जो देहरादून में स्थित हैं। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से चकराता की दूरी 132 किलोमीटर है, जिसे आप यहाँ की लोकल गाड़ी को बुक करके या फिर शेयरिंग बस द्वारा पूरा कर सकते हैं।


SOCIAL SHARE

Leave a comment