main logo
WhatsApp Group Join Now

The Best Places to go on Valentine’s Day in Bareilly (बरेली में घूमने और समय बिताने की कुछ बेस्ट जगहें)

SOCIAL SHARE

वैलेंटाइन डे वीकेंड जो रोमन रीती रिवाजो से उत्पन हुआ वो आज हमारे देश में भी बहुत ही प्यार से मनाया जाता है। यह वीकेंड 7 फ़रवरी से शुरू होकर 14 फ़रवरी तक चलता है। ऐसा नहीं है की यह वीकेंड सिर्फ कपल्स के लिए आपस में प्रेम व्यक्त करने के लिए है, यह तो फैमिली, फ्रेंड्स और जिसे भी हम अपना मानते हैं उनके साथ कुछ समय बिताने के लिए है।

लोगो को यह भी बहुत कहना रहता है की किसी निश्चित दिन में प्रेम व्यक्त करने से थोड़े न कुछ होता है वो तो हर के दिन करना चाहिए लेकिन मुझे लगता है की जैसे हर चीज के लिए एक स्पेशल डे बनाया गया उसी तरह से वैलेंटाइन डे है। हम अपनी इस भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी में इतना उलझ जाते हैं की अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ समय व्यतीत करना ही भूल जाते हैं, इसलिए ये वैलेंटाइन वीकेंड कुछ दिन अपनों के साथ रहने और घूमने के लिए अच्छा है।

हम इस ब्लॉग में बरेली में वैलेंटाइन डे पर घूमने की कुछ जगहों (Best Places to go on Valentine’s Day in Bareilly) के बारे में जानेगे, जहाँ आप अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। यदि आप कपल हैं तो आप कहाँ-कहाँ घूम सकते हैं इसके बारे में भी जानेगे। तो आईये जानते हैं ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में….

Fun City (फन सिटी)

यदि आप वैलेंटाइन वीकेंड अपनी फैमिली के साथ बिताना चाहते हैं और मौज मस्ती और उत्साह से भरी चीजे करना चाहते हैं तो आप फन सिटी में विजिट कर सकते हैं। यह एक बरेली का लोकप्रिय मनोरंजक पार्क है। यहाँ आप कुछ रोमांचक वाटर स्लाइड्स और कुछ साहासिक गतिविधियां कर सकते हैं।

फन सिटी में दो तरह के टिकट दिए जाते हैं, एक वाटर पार्क के लिए और दूसरा एम्यूजमेंट पार्क के लिए। आप दोनों में से जिन जगहों पर भी मौज मस्ती करना चाहते हैं उसका टिकट ले सकते हैं। वाटर पार्क के टिकट का प्राइस एडल्ट के लिए 600 रुपये होता है जिसमे 3 फीट तक के बच्चो की एंट्री फ्री होती है।

एम्यूजमेंट पार्क के टिकट का प्राइस एडल्ट के लिए 400 रुपये जिसमे आपको पार्क में 7 राइड्स करने को मिलती हैं और 2.5 फीट तक के बच्चे की एंट्री फ्री होती है और दूसरा 300 रुपये का होता है जिसमे आपको 3 राइड्स करने को मिलती हैं और 2.5 फीट तक के बच्चे की एंट्री फ्री होती है।

Best Places to go on Valentine's Day in Bareilly

पार्क के अंदर एक कैफ़े बना हुआ है। बच्चो के लिए झूले और कपल्स के लिए एक गार्डन है जिसमे आप अपना क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। आप यदि अपनी फैमिली के साथ आते हैं तो राइड्स में मौज मस्ती कर सकते हैं। यदि आप कपल हैं तो आप यहाँ लंच, कपल डांस और पार्क में सैर कर सकते हैं। फन सिटी एक बहुत ही अच्छा विकल्प है घूमने के लिए तो आप यहाँ विजिट कर सकते हैं।

Phoenix Mall (फ़ीनिक्स मॉल)

वैलेंटाइन वीकेंड में घूमने के लिए फ़ीनिक्स मॉल भी एक अच्छा विकल्प है। यहाँ आप घूमने के साथ अपने साथी या फैमिली या फ्रेंड्स के लिए गिफ्ट भी ले सकते हैं। यहाँ मॉल में कुछ कैफ़े भी हैं जहाँ आप खाने के साथ रोमांटिक बाते और अपना समय बिता सकते हैं। यदि इस वीकेंड में आपका मूवी का कोई प्लान है तो फ़ीनिक्स मॉल एक परफेक्ट जगह है। यहाँ PVR मूवी हॉल है जहाँ आप मूवी देख सकते हैं। मॉल में वैलेंटाइन वीकेंड होने पर कुछ एक्टिविटी या क्विज भी होते हैं जिसमे आप भाग ले सकते हैं।

मॉल में बने हुए कैफ़े में कपल्स के लिए बहुत सी छूट दी जाती है जिससे आप अपने साथी के साथ अपना यादगार समय बिता सके। कैफ़े में आप डिनर और रोमांटिक डांस भी कर सकते हैं। तो फ़ीनिक्स मॉल भी एक परफेक्ट जगह है इस वीकेंड में घूमने के लिए तो आप यहाँ पर भी विजिट कर सकते हैं।

Radission Hotel (रेडिशन होटल)

यदि आप इस वीकेंड में अपने साथी के साथ डेट पर जाना चाहते हैं तो रेडिशन होटल एक परफेक्ट जगह है डेट पर जाने के लिए। यहाँ इस वीकेंड के दिनों में बहुत से कपल्स के लिए प्रोग्राम होते रहते हैं। यहाँ आपको वैलेंटाइन डे पैकेज मिल जायेंगे जिसमें आपको कैंडल लाइट डिनर, रोमांटिक डेट सेटअप और भी बहुत सी सुविधाएं मिलती हैं। जो आपके इस वीकेंड को यादगार बनाने के लिए बहुत ही अच्छी होती हैं।

यहाँ होटल के रेस्टॉरेंट में आप अलग से अपनी पार्टी अरेंजमेंट करा सकते हैं। डिनर के साथ कपल्स के लिए डांस और रोमांटिक वातावरण और लाइटिंग की जाती है। यहाँ बार की सुविधा भी मौजूद है तो यदि आपको ड्रिंक करना पसंद है तो इसके लिए भी यह एक अच्छा स्थान है। तो यदि आप कपल हैं तो रेडिशन होटल एक अच्छी जगह है वैलेंटाइन वीकेंड को सेलिब्रेट करने के लिए, लेकिन यह थोड़ा एक्सपेंसिव हो सकता है।

Gandhi Park (गाँधी पार्क)

यह बरेली का एक व्यस्त और अच्छा पार्क है। जो फैमिली के साथ पिकनिक मानाने के लिए और कपल्स के लिए घूमने के लिए एक आदर्श स्थान है। आप इस पार्क में हरी भरी हरियाली के बीच में पार्क के चारो ओर रोमांटिक वातावरण में अपने साथी के साथ बात कर सकते हैं। कपल्स के लिए फोटो क्लिक करने के यह एक अच्छा स्थान है। यहाँ आप घूमने के साथ कुछ मनोरंजक गेम्स भी खेल सकते हैं। यहाँ बने भूल भुलाया में भी आप विजिट कर सकते हैं और कुछ मौज मस्ती कर सकते हैं।

Best Places to go on Velentine's Day in Bareilly

यहाँ बने गुलाब गार्डन में आप फोटो खींचा सकते हैं साथ फूलो के बीच में बैठ कर आपने रोमांटिक समय को भी बिता सकते हैं। गाँधी पार्क एक बहुत ही अच्छी जगह है इस वीकेंड को घूमने(Best Places to go on Valentine’s Day in Bareilly) के लिए, तो आप यहाँ पर भी विजिट कर सकते हैं।

Akshar Vihar (अक्षर विहार)

यह कपल के लिए समय बिताने के लिए एक परफेक्ट जगह है। यहाँ बने तालाब के किनारे आप साथ में बैठ सकते हैं। यहाँ बने कैफ़े में लंच या डिनर कर सकते हैं। यहाँ का वातावरण शांत है तो यहाँ कुछ समय अपने साथी के साथ बैठ कर बात कर सकते हैं। यहाँ आप फोटो पॉइंट पर साथ में फोट खींचा सकते हैं। तो अक्षर विहार भी एक अच्छी जगह है इस वीकेंड में घूमने के लिए, तो इस जगह भी आपको जरूर जाना चाहिए।

Cafes (कैफ़े)

आप इस वीकेंड में बरेली में स्थित कैफ़े में जा सकते हैं। बरेली में बहुत से कैफ़े हैं जहाँ आपको अपना क्वालिटी समय बिताने के लिए जाना चाहिए। आप यहाँ रेल कैफ़े, रूफ यार्ड, फ़्लैश बैक, चाय सुट्टा बार, आदि कैफ़े में जा सकते हैं। यहाँ आप कैंडल लाइट डिनर, पार्टी, रोमांटिक डेट पार्टी आदि को एन्जॉय कर सकते हैं। तो आप बरेली के कैफ़े में भी वैलेंटाइन डे वीकेंड को सेलिब्रेट कर सकते हैं।

तो ये कुछ जगह हैं, जहाँ आप इस वीकेंड विजिट कर सकते हैं। आप जैसी भी जगह जाना चाहते हैं- रोमांटिक डेट, शांत वातावरण, पार्टी से सम्बंधित ऐसी सभी जगह बरेली में आपको मिलेंगी। तो आप अपने इस वैलेंटाइन डे वीकेंड को इन जगहों पर घूमते हुए एक यादगार वीकेंड के रूप में सेलिब्रेट कर सकते हैं।


SOCIAL SHARE

Leave a comment