भुबनेश्वर ओडिशा की राजधानी के साथ-साथ खूबसूरत और धार्मिक स्थलों के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध है। भुबनेश्वर में बहुत सी टूरिस्ट प्लेसेस हैं, जिनमें से कुछ बहुत अधिक प्रसिद्ध हैं तो कुछ बहुत ही खूबसूरत और हिडन हैं। इस ब्लॉग में हम भुबनेश्वर में घूमने और यहाँ की टूरिस्ट प्लेसेस के बारे में जानेंगे। तो ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़े…
शार्ट जानकारी
| जगह | भुबनेश्वर |
| प्रसिद्ध होने का कारण | इसे मंदिरो का शहर कहा जाता है। यहाँ 500 से अधिक प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर बने हुए है। |
| यहाँ आने का सबसे अच्छा समय | अक्टूबर से फरवरी |
| निकटम एयरपोर्ट | बीजू पटनायक अतर्राष्टीय एयरपोर्ट |
| निकटम रेलवे स्टेशन | भुबनेश्वर रेलवे स्टेशन |
भुबनेश्वर की प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेसेस
भुबनेश्वर में बहुत से प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर बने हुए हैं। इसके साथ ही यहाँ पर देश का दूसरा सबसे बड़ा चिड़ियाघर स्थित है। यदि आप भुबनेश्वर की दो दिन की ट्रिप पर आते हैं तो आप कहाँ-कहाँ घूमने जा सकते हैं उन जगहों के बारे में हम नीचे बता रहे हैं। तो आईये जानते हैं भुबनेश्वर की प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेसेस के बारे में…
राम मंदिर
आप भुबनेश्वर में घूमने की शुरुआत राम मंदिर से कर सकते हैं। यह मंदिर भुबनेश्वर रेलवे स्टेशन से मात्र 1.4 किलोमीटर की दूरी पर है और आप स्टेशन से शेयरिंग ऑटो की सहायता से मात्र 10 रुपये में पहुंच जायेंगे। आप इस मंदिर में दर्शन खाली पेट करे क्यूंकि मंदिर के पास में ही एक कैंटीन बनी हुयी है जहाँ पर भुबनेश्वर का सबसे स्वादिष्ट खाना मिलता है। यहाँ पर आपको खाने में दही बल्ले, डोसा, उपमा, आदि बहुत से शाकाहारी खाना मिल जायेगा।
उदयगिरि और खंडगिरि
भुबनेश्वर एक ऐतिहासिक शहर है इसका प्रमाण हमे उदयगिरि और खंडगिरि में देखने को मिलता है। यहाँ पर चट्टानों में गुफा बनायीं गयी हैं जिसे जैन धर्म से जोड़ा जाता है। उदयगिरि और खंडगिरि आमने-सामने दो चट्टान हैं, जहाँ उदयगिरि में 18 गुफाये और खंडगिरि में 15 गुफाये देखने को मिलती हैं। उदयगिरि में जाने के लिए एंट्री टिकट लेना होता है जो मात्र 25 रुपये प्रति व्यक्ति होता है। खंडगिरि में एक मंदिर बना हुआ है और यहाँ पर जाने के लिए किसी भी टिकट की आवश्यकता नहीं होती है।
उदयगिरि भुबनेश्वर रेलवे स्टेशन से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। रेलवे स्टेशन के बाहर से सीधे ऑटो मिलना मुश्किल है इसलिए आप यहाँ से ऑटो बुक कर ले जो आपको 150 से 200 रुपये में मिल जायेगा। यह भुबनेश्वर की काफी खूबसूरत जगह है और परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट प्लेस है। इसके साथ ही यह जगह फोटो खींचने वालो के लिए भी बहुत अच्छी है।
लिंगराज मंदिर
लिंगराज मंदिर भुबनेश्वर का सबसे प्रमुख और प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर भुबनेश्वर रेलवे स्टेशन से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर है। यहाँ तक आप रेलवे स्टेशन से शेयरिंग ऑटो द्वारा पहुंच जाएंगे। लिंगराज मंदिर के मुख्य गेट से जैसे ही आप आगे बढ़ेंगे तो आपको यहाँ पर बहुत से छोटे-छोटे मंदिर बने हुए दिखाई देंगे।
लिंगराज मंदिर मुख्यता शिव को समर्पित है, लेकिन यहाँ पर भगवान शिव के साथ भगवान विष्णु की पूजा भी की जाती है। इस मंदिर के बारे में बताया जाता है की इसे 11 वीं शताब्दी में ययाति केसरी ने बनवाया था। आप जब भी इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आये तो मंदिर के अंदर मिलने वाला हांडी प्रसाद जरूर ग्रहण करे।
राजारानी मंदिर
यह भुबनेश्वर का एक और प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर सबसे ज्यादा अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। यह मंदिर एक बहुत ही सुन्दर बगीचे के बीच में बना हुआ है। आप जैसे ही मंदिर के मुख्य गेट से प्रवेश करेंगे तो आपको सबसे पहले एक सुन्दर बगीचा देखने को मिलेगा और उसके बाद थोड़ा आगे आप उसी बगीचे में बीच में बने हुए इस मंदिर को देख सकते हैं।
यह मंदिर लिंगराज मंदिर के पास में ही स्थित है तो आप लिंगराज मंदिर में दर्शन करने के बाद इस मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। यह मंदिर 11 से 12 वीं शताब्दी का बताया जाता है। तो आप इस मंदिर में भी एक बार जरूर विजिट करे।
मुक्तेश्वर मंदिर
यह मंदिर राजारानी मंदिर से लगभग आधे किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर अपनी पुरानी वास्तुकला और मंदिर की दीवारों पर की गयी मूर्तियों की नक्काशी की सुंदरता की वजह से बहुत अधिक प्रसिद्ध है। यह मंदिर खजुराहो और हम्पी के मंदिरो की याद दिलाता है। यह मंदिर देखने में बहुत अधिक सुन्दर है और यहाँ आकर आपको एक शांति का एहसास होगा। तो राजारानी मंदिर में घूमने के बाद आप मुक्तेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए और घूमने के लिए जरूर जाए।
जनपथ मार्केट
इन सभी जगहों पर घूमने के बाद आप शाम का खाना खाने के लिए और घूमने के लिए जनपथ मार्केट की ओर निकल जाएं। यह मार्केट शॉपिंग करने के लिए और घूमने के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध है। यह मार्केट भुबनेश्वर रेलवे स्टेशन से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ आपको बहुत सी खाने की दुकाने मिल जाएँगी जहाँ आप भुबनेश्वर का लोकल फ़ूड टेस्ट कर सकते हैं।
नन्दनकानन चिड़ियाघर (Nandankanan Zoo)
ट्रिप के पहले दिन ऊपर की सभी जगहों पर घूमने के बाद आप ट्रिप के दूसरे दिन की शुरुआत नन्दनकानन चिड़ियाघर से कर सकते हैं। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा चिड़ियाघर है और यह भुबनेश्वर की दूसरी ऐसी टूरिस्ट प्लेस है जहाँ लोग सबसे ज्यादा आना पसंद करते हैं। इस चिड़ियाघर में एंट्री टिकट 50 रुपये प्रति व्यक्ति है। इस चिड़ियाघर में बहुत सी एक्टिविटी की जाती हैं जिसके आपको अलग-अलग टिकट लेने होते हैं। यदि आपके पास बैग या और किसी तरह का सामान है तो आप ज़ू में बने क्लॉक रूम में बिना किसी शुल्क के रख सकते हैं।
यह देश का उन चुनंदीदा चिड़ियाघरों में से एक है जहाँ सफारी की जाती है। तो आप इस ज़ू में सफारी का लुफ्त भी उठा सकते हैं। इससे आप पूरे ज़ू को कम समय में बिना थके घूम सकते हैं। सफारी का चार्ज AC बस का 100 रुपये और Non AC बस का 65 रुपये प्रति व्यक्ति होता है। इस चिड़ियाघर में और बहुत सी एक्टिविटीज़ और गेम होते हैं जिनमे आप शामिल हो सकते हैं।
जगन्नाथ पूरी
नन्दनकानन ज़ू (Nandankanan Zoo) में घूमने के बाद यदि आपके पास समय है तो आप ओड़िशा के जगन्नाथ पूरी में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। भुबनेश्वर से जगन्नाथ पूरी मात्र 68 किलोमीटर की दूरी पर है और आपको भुबनेश्वर बस स्टैंड से नियमित तौर पर AC और Non AC बस मिल जाएँगी। भुबनेश्वर से जगन्नाथ पूरी की यात्रा को 5 से 6 घण्टे में पूरी हो जाएगी। यदि आप भुबनेश्वर से दोपहर में 2 बजे से भी जगन्नाथ पूरी के लिए यात्रा शुरू करते हैं तो आप शाम में 9 बजे तक वापस भुबनेश्वर आ जायेंगे।
दो दिन का ट्रिप प्लान
दिन 01- भुबनेश्वर की खूबसूरत प्लेसेस पर घूमने के लिए आप दो दिन की ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। आप अपने शहर से रात की ट्रेन द्वारा भुबनेश्वर के लिए पहुंच जाए। उसके बाद दिन में पहुंचने के बाद आप अपना होटल में एक रूम बुक कर ले और वहां फ्रेश होने के बाद सबसे पहले भुबनेश्वर के राम मंदिर में दर्शन करने के लिए निकल जाए। मंदिर के पास में एक बहुत ही फेमस कैंटीन है जहाँ आप नास्ता और खाना खा सकते हैं।
राम मंदिर के बाद आप लिंगराज मंदिर में दर्शन करने के लिए निकल जाए। उसके साथ ही वहां पर आप राजरानी मंदिर, मुक्तेश्वर मंदिर में दर्शन करे। उसके बाद आप उदयगिरि और खंडगिरि की गुफाओ में घूमने के लिए निकल जाए और शाम में वापस आकर आप रेलवे स्टेशन के पास स्थित वहां के सबसे प्रसिद्ध मार्केट जनपथ मार्केट में घूमने के लिए निकल जाए।
दिन 02– ट्रिप के दूसरे दिन आप थोड़ा जल्दी सुबह में नन्दनकानन ज़ू में घूमने के लिए निकल जाए। वहां पर पूरे ज़ू में घूमे सफारी का लुफ्त उठाने के बाद आप रेलवे स्टेशन के पास स्थित भुबनेश्वर बस स्टैंड से बस पकड़कर जगन्नाथ पूरी के लिए निकल जाए। आप शाम तक जगन्नाथ पूरी में दर्शन करके वापस भुबनेश्वर तक आ जायेंगे। शाम में ही आप वापसी की ट्रेन पकड़कर अपने घर की ओर वापस आ जाये।
तो इस प्रकार आप दो दिन की ट्रिप में भुबनेश्वर की प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेसेस पर घूम लेंगे।
भुबनेश्वर आने का सबसे अच्छा समय
यदि भुबनेश्वर आने के सबसे अच्छे समय की बात करे तो वो अक्टूबर से फरवरी के बीच का है। इस समय यहाँ का मौसम ठंडा रहता है और आपको हरियाली भी देखने को मिल जाएगी। जनवरी से यहाँ गर्मी पड़ना शुरू हो जाती है और जनवरी से जून के बीच में बहुत अधिक गर्मी पड़ती है उसके बाद बारिश का मौसम आ जाता है। यह मौसम घूमने के लिए अच्छा मौसम नहीं माना जाता है। तो आप अक्टूबर से फरवरी के बीच में भुबनेश्वर घूमने का प्लान करे।
भुबनेश्वर की ट्रिप का बजट कितना हो?
भुबनेश्वर में दो दिन की ट्रिप की बात करे तो आपको कम से कम 5 से 6 हजार रुपये की आवश्यकता होगी। यहाँ पर एक रात का होटल के AC रूम का किराया लगभग 1000 रुपये हो सकता है, बाकि आप पर निर्भर करता है की आप कैसे रूम बुक करते हैं। यहाँ दो दिन में घूमने में आपको लगभग 1500 रुपये ट्रांसपोर्टेशन चार्ज देना होगा और दो दिन में खाने पर आप लगभग 1500 रुपये मान कर चल सकते हैं। तो कुल मिलकर 4000 रुपये हो गए। इसके अलावा भुबनेश्वर आने और जाने का किराया वो अलग होगा इसलिए हमने 5 से 6 हजार रुपये का बजट रखा है।
भुबनेश्वर कैसे पहुंचे?
भुबनेश्वर पहुंचने का सबसे अच्छा और सस्ता साधन रेल है। रेलमार्ग द्वारा आप बहुत ही आसानी से भुबनेश्वर पहुंच जाएंगे। इसके अलावा हवाईमार्ग और सड़कमार्ग द्वारा भी आप भुबनेश्वर तक पहुंच जाएंगे। तो आईये जानते हैं की आप कैसे यहाँ तक पहुंच सकते हैं…
सड़कमार्ग द्वारा कैसे पहुंचे?
यदि आप ओड़िशा के किसी शहर से आ रहे हैं या फिर भुबनेश्वर के पास के किसी शहर से आ रहे हैं तो आप भुबनेश्वर बस द्वारा आ सकते हैं। भुबनेश्वर के पास के शहरों जैसे- जाटनी, अठगढ़, कुट्टक आदि से नियमित तौर पर भुबनेश्वर के लिए बस चलती रहती हैं। सरकारी बस द्वारा आप आसानी से भुबनेश्वर तक पहुंच जाओगे। इसके साथ ही यहाँ पर प्राइवेट बसों का भी संचालन होता है, जिसकी सहायता से आप भुबनेश्वर तक पहुंच सकते हैं।
रेलमार्ग द्वारा कैसे पहुंचे?
यदि आप ओडिशा के अलावा किसी और राज्ये से आते हैं तो आपको भुबनेश्वर रेलमार्ग द्वारा आना चाहिए। यह लम्बी दूरी यातायात का सबसे अच्छा और सस्ता साधन है। भुबनेश्वर के लिए ट्रेन आपको देश के कई बड़े शहरों से मिल जाएँगी। जिसकी सहायता से आप भुबनेश्वर रेलवे स्टेशन तक पहुंच जाओगे। भुबनेश्वर में सबसे मुख्य रेलवे स्टेशन भुबनेश्वर रेलवे स्टेशन स्थित है। जो देश के कई बड़े रेलवे स्टेशनो से जुड़ा हुआ है।
हवाईमार्ग द्वारा कैसे पहुंचे?
भुबनेश्वर ओडिशा की राजधानी है और यहाँ पर बीजू पटनायक अन्तर्राष्टीय हवाई अड्डा मौजूद है। भुबनेश्वर के लिए फ्लाइट आपको देश के कई बड़े शहरों से मिल जाएँगी। जिसकी सहायता से आप आसानी से भुबनेश्वर घूमने आ सकते हैं।

Through this vlog I got to know many historical places 🌏🙂
Thank you 🩵🌸
We stumbled over here from a different web address and thought I should check things out.
I like what I see so i am just following you. Look forward to finding out about your web page repeatedly.