Top 10 Places to Visit in Monsoon in India

SOCIAL SHARE

मानसून ने लगभग पूरे भारत में दस्तक दे दी है। मानसून का समय कुछ लोग को बेकार लगता है तो कुछ लोगो को बहुत ही सुकून और खुशियां देने वाला होता है। वैसे लोग मानसून के समय में घूमने जाने से बचते हैं, लेकिन हम जैसे घूमने के शौकीनों के लिए यह समय घूमने के लिए बहुत अच्छा होता है। यदि आप जानना चाहते हैं की मानसून के समय में घूमने की कौन सी बेस्ट प्लेसेस हैं तो आपको इस ब्लॉग को जरूर पूरा पढ़ना चाहिए।

मानसून आते ही हर जगह सुंदरता से खिल उठती है और यह हमे अनूठे आकर्षित करते हुए परिदृश्य को हमारे सामने पेश करती है। इस ब्लॉग में हम इंडिया की टॉप 10 प्लेसेस के बारे में जानेंगे, जहाँ आप बारिश के समय में मौज-मस्ती के साथ घूम सकते हो। इस ब्लॉग के माध्यम से आप जान सकते हैं की आप कौन-कौन सी जगहों पर घूम सकते हैं और इन जगहों पर विजिट करने वाली बेस्ट प्लेसेस कौन सी हैं। तो आईये जानते हैं – Top 10 Places to Visit in Monsoon in India के बारे में…

मानसून में घूमने के टॉप 10 प्लेसेस

हम नीचे कुछ बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में बता रहे हैं। जहाँ आप बारिश के मौसम में घूमने जा सकते हैं। तो आईये जानते हैं मानसून में घूमने की टॉप 10 प्लेसेस के बारे में…

1. कूर्ग (कर्नाटक)

कूर्ग कर्नाटक में स्थित एक बेहद खूबसूरत शहर है। यह मानसून के मौसम में बहुत ही सुन्दर दिखाई पड़ता है और इस सीजन में यहाँ की हरियाली देखने वाली होती है। कूर्ग को भारत का स्कॉटलैंड के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ आपको दूर-दूर तक कॉफ़ी के बग्गीचे, सुन्दर वाटरफॉल्स और सुन्दर दृश्यों वाली ब्यूटी मानसून के सीजन में देखने को मिलती है। मानसून के सीजन में बारापोल रिवर में की जाने वाली रिवर राफ्टिंग पर्यटकों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र होती है।

बेस्ट प्लेसेस :- कॉफ़ी के बग्गीचे, ऐबी फाल्स, दुबारे एलीफैंट कैंप, इरुप्पु फाल्स आदि
निकट एयरपोर्ट :- मैसूर एयरपोर्ट

निकट रेलवे स्टेशन :- मैसूर रेलवे स्टेशन

2. मुन्नार (केरला)

मुन्नार एक बहुत ही सुन्दर और मानसून सीजन में विजिट करने वाली डेस्टिनेशन है। यह मानसून के सीजन में बहुत ही सुन्दर हरे भरे टी-गार्डन्स, और वाटरफॉल्स के साथ हरे घास के मैदान के मिले झूले स्थानों को पेश करता है। मानसून के सीजन में यहाँ देखने लायक बहुत ही खूबसूरत जगहें है और इस समय में यहाँ का तापमान भी बहुत ही नार्मल और घूमने लायक रहता है। मुन्नार में बारिश के मौसम यहाँ के वाटरफॉल्स मुन्नार की खूबसूरती में चार चाँद लगा देते हैं, इसलिए मुन्नार को हमने Top 10 Places to Visit in Monsoon में रखा है।

बेस्ट विजिटिंग प्लेसेस :- अट्टुकल वॉटरफॉल, एराविकुलम नेशनल पार्क, टी स्टेट्स, लक्कम वॉटरफॉल और टी गार्डन्स आदि।
निकट एयरपोर्ट :- कोच्चि एयरपोर्ट
निकट रेलवे स्टेशन :- अलुवा रेलवे स्टेशन

3. लोनावला (महाराष्ट्रा)

मुंबई और पुणे के आस-पास रहने वाले लोगो के लिए लोनावला एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहाँ आपको मानसून के सीजन में खूबसूरत हरियाली और घूमने लायक मौसम मिलता है। आप लोनावला में बहुत ही खूबसूरत वाटरफॉल्स देख सकते हैं इसके साथ ही आप लोनावला में बहुत से ट्रेक्स को भी एन्जॉय कर सकते हो। यदि आप अपने दोस्तों के साथ यहाँ विजिट कर रहे हैं तो इस सीजन में कैंपिंग करना भी एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है।

बेस्ट विजिटिंग प्लेसेस :- भूषि डैम, केरला केव्स, राजमची फोर्ट, लोहागढ़ ट्रेक और लोनावला हिल्स आदि।
निकट एयरपोर्ट :- पुणे अन्तर्राष्टीय एयरपोर्ट
निकट रेलवे स्टेशन :- खंडाला पुणे रेलवे स्टेशन

4. महाबलेश्वर (महाराष्ट्रा)

महाबलेश्वर महाराष्ट्रा की एक और मानसून में घूमने लायक डेस्टिनेशन है। आर्थर सीट पॉइंट और विल्सन पॉइंट महाबलेश्वर के बेहद खूबसूरत दृश्यों को पेश करता है और यदि आप इस सीजन में घूमने आते हो तो इन दोनों जगहों पर आपको जरूर विजिट करना चाहिए। महाबलेश्वर में बहुत सी खूबसूरत लेक्स हैं जहाँ आप बोटिंग का आनंद उठा सकते हैं और इसके साथ ही यहाँ बने स्ट्रॉबेरी फार्म्स में घूम सकते हैं। मानसून के सीजन में महाबलेश्वर एक परफेक्ट डेस्टिनेशन होती है, जो नेचर लवर्स के लिए बहुत अधिक आकर्षित करती है इसलिए हमने महाबलेश्वर को Top 10 Places to Visit in Monsoon में रखा है।

बेस्ट विजिटिंग प्लेसेस :- वेंना लेक, आर्थर सीट पॉइंट, विल्सन पॉइंट, स्ट्रॉबेरी फार्म्स, प्रतापगढ़ फोर्ट, आदि।
निकट एयरपोर्ट :- पुणे एयरपोर्ट
निकट रेलवे स्टेशन :- सतारा रेलवे स्टेशन

5. गोवा

गोवा तो एक ऐसी जगह है जहाँ घूमना हर मौसम में बढ़िया रहता है। गोवा हर सीजन में अपनी खूबसूरती का एक अलग दृश्य पेश करता है। मानसून के महीने जून में गोवा में सेलिब्रेट किये जाने वाला साओ जोआओ फेस्टिवल (Sao Joao Festival) भी बहुत खूबसूरत होता है जिसमे यहाँ के लोग बोट रेस और बहुत सी वाटर मनोरंजक खेल खेलते हैं।

तो कोशिश करे की आप जून के महीने में इस फेस्टिवल में शामिल हो सके और इसका लुफ्त उठा सकें। मानसून के महीनो में गोवा में ट्रेन का सफर भी बहुत खूबसूरत होता है, जिसके द्वारा आप गोवा की बहुत सी सुन्दर और दिलचस्प जगहों को देख सकते हैं इसलिए हमने गोवा को Top 10 Places to Visit in Monsoon में रखा है।

बेस्ट विजिटिंग प्लेसेस :- दूधसागर वॉटरफॉल, समुद्रतट, स्पाइस प्लांटेशन आदि।
निकट एयरपोर्ट :- डाबोलिम एयरपोर्ट पणजी
निकट रेलवे स्टेशन :- मार्गो & वास्को-डा-गामा रेलवे स्टेशन

6. उदयपुर (राजस्थान)

राजस्थान का उदयपुर शहर भी मानसून के समय में बहुत सुन्दर दिखाई पड़ता है। मानसून के समय में उदयपुर में स्थित लेक यहाँ की खूबसूरती में चार चाँद लगा देती हैं और बारिश होने पर ये अपनी खूबसूरती की चरम सीमा पर होती हैं। बारिश के सीजन में उदयपुर के पैलेस में विजिट करना और यहाँ पैदल घूमने का एक अलग एहसास होता है। मानसून के सीजन में यहाँ विजिट करने लायक बहुत सी जगहें हैं, जहाँ आप जा सकते हैं और अपना खूबसूरत समय बिता सकते हैं। यहाँ के लेक्स में बोटिंग करना भी एक अलग एहसास देता है और कपल्स के लिए ये एक बहुत ही रोमांटिक वातावरण को बनाता है।

बेस्ट विजिटिंग प्लेसेस :- फ़तेह सागर लेक, सिटी पैलेस, लेक पिछोला, सज्जनगढ़ पैलेस, आदि।
निकट एयरपोर्ट :- महाराणा प्रताप एयरपोर्ट उदयपुर
निकट रेलवे स्टेशन :- उदयपुर रेलवे स्टेशन

7. वैली ऑफ़ फ्लावर (उत्तराखंड)

वैली ऑफ़ फ्लावर एक वर्ल्ड हेरिटेज साइट हैं जो उत्तराखंड में स्थित है। मानसून के सीजन में उत्तराखंड थोड़ा खतरों से भरा हो जाता है लेकिन यदि आप उत्तराखंड के हो या इसके आस पास के निवासी हो तो आपको वैली ऑफ़ फ्लावर की ट्रिप जरूर करनी चाहिए। इसे फूलो की घाटी इसलिए कहा जाता है क्यूंकि यहाँ पर 500 से अधिक अलग प्रजाति के फूल पाए जाते हैं।

मानसून के सीजन में इस वैली की खूबसूरती एक अलग चरम सीमा पर होती है जो देखने लायक होती है। पुलना से शुरू होने वाला ये खूबसूरत ट्रेक लगभग 14 किलोमीटर का होता है और यह ट्रेक आपके जीवन के सबसे खूबसूरत ट्रेक्स में से हो सकता है, इसलिए हमने इसे Top 10 Places to Visit in Monsoon में रखा है।

बेस्ट विजिटिंग प्लेसेस:- हेमकुंड साहिब, पुलना विलेज, नंदा देवी नेशनल पार्क आदि।
निकट एयरपोर्ट :- जॉली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून
निकट रेलवे स्टेशन :- ऋषिकेश और देहरादून रेलवे स्टेशन

8. अल्लेप्पी (केरला)

मानसून की जगहों की बात हो और उसमे केरला के अल्लेप्पी की बात न हो ऐसा नहीं हो सकता है। अल्लेप्पी जो बैकवाटर, बोटिंग, और बीचेस के लिए जाना जाता है वह मानसून में घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। अल्लेप्पी में अगस्त में होने वाली नेहरू ट्रॉफी बोट रेस एक बेस्ट एक्सपीरियंस देता है। अल्लेप्पी में चारो ओर हरियाली और कोकोनट ट्री देखने को मिलते हैं जिसमे मानसून के समय में इनकी सुंदरता और भी निखर कर आती है। अल्लेप्पी की खूबसूरती को देखते हुए इसे वेनिस ऑफ़ द ईस्ट के नाम से भी जाना जाता है।

अल्लेप्पी में मानसून के दौरान घूमने की बहुत सी जगहें हैं जिन्हे देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। अल्लेप्पी में बहुत सी वाटर एक्टिविटीज भी की जाती हैं तो आप इसका भी आनंद उठा सकते हैं। मानसून में घूमने के लिए अल्लेप्पी एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है इसलिए हमने इस Top 10 Places to Visit in Monsoon में रखा है।

बेस्ट विजिटिंग प्लेसेस :- हॉउसबोट्स, अलप्पुज़ः बीच, बैकवाटर्स, कुमारकोम पक्षी अभारण्य आदि।
निकट एयरपोर्ट :- कोच्चि एयरपोर्ट
निकट रेलवे स्टेशन :- अलप्पुज़ः रेलवे स्टेशन

9. चेररापुंजी (मेघालय)

चेररापुंजी मेघालय का एक खूबसूरत शहर है और यह दुनिया का दूसरा सबसे बारिश वाला शहर है। यहाँ मौसिनराम के बाद सबसे ज्यादा बारिश होने का रिकॉर्ड दर्ज है। चेररापुंजी में बहुत से खूबसूरत वाटरफॉल्स हैं जो मानसून में बारिश के दौरान बहुत ही खूबसूरत दिखयी पड़ते हैं। यह जगह नेचर लवर्स को बहुत अधिक पसंद आती है और यदि आपको मानसून से प्यार है तो आपको मानसून में चेररापुंजी की यात्रा करनी चाहिए। यहाँ की यात्रा के दौरान आप बहुत सी खूबसूरत प्लेसेस को एक्स्प्लोर कर सकते हैं जैसे- seven sister waterfall, माव्समाई केव्स आदि।

बेस्ट विजिटिंग प्लेसेस :- Seven Sister Waterfall, Mawsmai Caves, Nohkalikai Waterfall, लिविंग रुट ब्रिज आदि।
निकट एयरपोर्ट :- गुवाहाटी एयरपोर्ट
निकट रेलवे स्टेशन :- गुवाहाटी रेलवे स्टेशन

10. शिल्लोंग (मेघालय)

शिल्लोंग मेघालय का एक और बेहद खूबसूरत शहर है जो मेघालय की राजधानी भी है। मानसून में शिल्लोंग घूमने लायक जगह है जो एक दम से निखर कर आती है। यहाँ के मैदान, जंगल मानसून में बहुत ही प्यारे लगते हैं और यहाँ पैदल घूमना एक बहुत ही अच्छा विकल्प होता है। शिल्लोंग में बहुत सी विजिटिंग प्लेसेस हैं जहाँ आप घूम सकते हैं जैसे;- स्वीट फॉल, शिल्लोंग पीक & व्यू पॉइंट, वोड्र्स झील आदि।

यह कपल्स के लिए एक सुरक्षित स्थान है घूमने के लिए और यहाँ बहुत से रोमांटिक स्थान हैं जिन्हे आप अपनी ट्रिप में शामिल कर सकते हैं। ऊपर बताई गयी जगहों की तरह ही शिल्लोंग भी के बेहद खूबसूरत जगह है मानसून के लिए तो आप एक बार यहाँ विजिट कर सकते हैं।

बेस्ट विजिटिंग प्लेसेस :- एलीफैंट फॉल, उमैम लेक, मावफ्लांग सेक्रेड फारेस्ट, फान नोंग्लाइट पार्क, लैटलुम कैन्यन्स आदि।
निकट एयरपोर्ट :- शिल्लोंग एयरपोर्ट
निकट रेलवे स्टेशन :- गुवाहाटी रेलवे स्टेशन

तो ये कुछ बेहद खूबसूरत मानसून में विजिट करने वाली प्लेसेस हैं। इन जगहों के अलावा भी बहुत सी जगहें हैं, जहाँ आप मानसून के दौरान घूमने जा सकते है। यदि आपको किसी अच्छी जगहें के बारे में पता है तो कमेंट के माध्यम से बताये।


SOCIAL SHARE

Leave a Comment