main logo
WhatsApp Group Join Now

Top 5 hill stations to visit in Uttarakhand in summer | गर्मियों की छुट्टियां मानाने के लिए उत्तराखंड के टॉप 5 हिल स्टेशन

SOCIAL SHARE

गर्मियों की छुट्टियां पड़ते ही लोग अक्सर पहाड़ो पर घूमने निकल जाते हैं। अधिकतर पर्यटकों की पहली पसंद उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन होते हैं। जो बजट में भी होते हैं और इसके साथ मौज मस्ती करने के लिए भी आदर्श स्थान होते हैं। उत्तराखंड को “Land Of Gods” के नाम से जाना जाता है क्यूंकि यहाँ “देवताओ का वास” है। उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन सुन्दर हिमालय के पहाड़ो के बीच में स्थित हैं जहाँ लोगो को कैंपिंग, ट्रेकिंग, और माउंटेन एक्टिविटी करना काफी पसंद आता है।

हम इस ब्लॉग में उत्तराखंड के 5 ऐसे हिल स्टेशन्स के बारे में जानेंगे, जो आपके बजट में भी हो और छुट्टियां मानाने के लिए एक आदर्श स्थान भी हों। जहाँ आप अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां मना सके। इस ब्लॉग के माध्यम से हम जानेंगे की आप इन हिल स्टेशनो पर कहाँ-कहाँ घूम सकते हो यहाँ की प्रसिद्ध जगह और चीजे कौन सी हैं। तो आइये जानते हैं उत्तराखंड के इन खूबसूरत हिल स्टेशनो के बारे में…

टॉप 5 हिल स्टेशन

उत्तराखंड में वैसे तो बहुत से प्रसिद्ध हिल स्टेशन हैं लेकिन इस ब्लॉग में हम टॉप 5 हिल स्टेशन की बात करेंगे। तो आईये जानते हैं उत्तराखंड के टॉप 5 हिल स्टेशन के बारे में…

1. मसूरी (The Queen of Hills)

छुट्टियां मानाने के लिए उत्तराखंड का मसूरी लोगो की पहली पसंद रहती है और हमने भी मसूरी को टॉप 5 में नंबर 1 पर रखा है। मसूरी को “पहाड़ो की रानी” कहा जाता है क्यूंकि यहाँ के पहाड़ो की खूबसूरती जैसी और कहीं भी देखने को नहीं मिलती है। मसूरी उत्तराखंड में 6600 फिट की ऊंचाई पर स्थित है। यह आपको घूमने के लिए बहुत सी सुन्दर जगहों को पेश करता है जिसमे कॉर्न विलेज के नाम से मशहूर सैंजी गांव, लाल तिब्बा, लंढौर, गन हिल पॉइंट आदि।

मुख्य आकर्षण

  • केम्पटी फॉल :- मसूरी घूमने आने वाले अधिकतर पर्यटकों का मुख्य आकर्षण केम्पटी वॉटरफॉल होता है। गर्मियों में आने वाले पर्यटकों के बीच यह वॉटरफॉल अपनी एक अलग पहचान रखता है। गर्मी से राहत और एक पूरे दिन को एन्जॉय करने के लिए केम्पटी फॉल एक बहुत ही अच्छी जगह और झरना है।
  • मॉल रोड :- मॉल रोड पर रात के समय में वाक करना कपल्स के लिए बहुत अधिक पसंद आता है। वाक के साथ मॉल रोड पर बने कॅफेस और रेस्ट्रोरेंट में पार्टी और डिनर करना भी पर्यटक काफी पसंद करते हैं।
  • देवलसारी मंदिर :- मसूरी के देवलसारी रेंज में बने देवलसारी मंदिर भी लोगो को काफी पसंद आता है। देवलसारी रेंज के खूबसूरत जंगल के बीच में स्थित देवलसारी मंदिर मसूरी का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहता है।

मुख्य एक्टिविटीज

  • मसूरी में लोगो को पहाड़ो पर ट्रेकिंग करना काफी पसंद आता है। यहाँ लोग सुरकंडा देवी मंदिर ट्रेक, देवलसारी ट्रेक, गन हिल पॉइंट ट्रेक, लंढौर ट्रेक आदि का ट्रेक करना पसंद करते हैं।
  • मसूरी में स्थित नदियों और तालाबों पर बोटिंग करना, स्विमिंग करना भी लोगो को काफी पसंद आता है।
  • यहाँ पर बहुत सी रोपवे बनी हुयी हैं जहाँ आप रोपवे का प्रयोग करके मसूरी के खूबसूरत पहाड़ो को अपने मोबाइल में क़ैद कर सकते हैं।

2. चकराता (The Hidden Gem of Uttarakhand)

चकराता हिल स्टेशन उत्तराखंड का एक ऐसा हिल स्टेशन है, जो लोगो के लिए के हिडन जेम है। अधिकतर पर्यटक उत्तराखंड के बाकि फेमस जगहों पर आना पसंद करते हैं जिससे चकराता unexplore रह जाता है। चकराता उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पास स्थित है और यह समुद्र तल से 2118 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। चकराता में बहुत सी सुन्दर जगहें हैं जो लोगो को बहुत अधिक पसंद आती हैं। यहाँ आपको सुन्दर प्राकृतिक झरने, प्राकृतिक गुफाये, खूबसूरत जंगल और हरे घास के मैदान देखने को मिलेंगे।

मुख्य आकर्षण

  • टाइगर वॉटरफॉल :- चकराता का मुख्य और सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाला स्थान टाइगर वॉटरफॉल है। टाइगर वॉटरफॉल गर्मियों में आने वाले पर्यटकों के पहली पसंद रहता है।
  • देवबन बर्ड वाचिंग :- चकराता का मुख्य आकर्षण देवबन बर्ड वाचिंग फारेस्ट है। यह मुख्य चकराता से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ लोग विविध प्रकार की वनस्पतियो और बर्ड्स को देखने आते हैं। यहाँ आपको पक्षियों की बहुत ही दुर्लभ प्रजाति जैसे:- रसेट एस्पेरो, येलो क्राउड वुडपैकर और हिमालयन वुडपेक देखने को मिल जायेंगे।
  • बुधेर गुफाये :- चकराता में बनी बुधेर गुफाये भी लोगो को बहुत अधिक पसंद आती हैं। ये गुफाये बुधेर में स्थित हैं और लोगो को इसलिए भी बहुत पसंद आती हैं क्यूंकि ये गुफाये बहुत सुन्दर बुग्याल के पास स्थित हैं। जो लोगो को कैंपिंग और पिकनिक मानाने के लिए काफी पसंद आती हैं।

मुख्य एक्टिविटीज़

  • चकराता आने पर आप चिलमिरि पीक तक ट्रेक कर सकते हैं और यहाँ से आप सूर्योदय और सूर्योस्त को देख सकते हैं।
  • यहाँ के जंगल में आप जंगल सफारी का लुफ्त उठा सकते हैं।
  • यहाँ के वाटरफॉल्स पर पिकनिक के साथ यहाँ की नदियों में बोटिंग कर सकते हैं।

3. औली (The Skiing destination)

औली उत्तराखंड का एक ऐसा हिल स्टेशन है जहाँ लोग ठंडो और गर्मियों दोनों में आना बहुत अधिक पसंद करते हैं। औली अपने खूबसूरत पहाड़ो और उनकी ढलानों पर की जाने वाली स्कीइंग के लिए जाना जाता है। औली उत्तराखंड में 2800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। गर्मियों में औली में स्थित हरे घास के मैदान लोगो को बहुत अधिक पसंद आते हैं। औली में लोगो को साहसिक मनोरंजक एक्टिविटीज करना बहुत अधिक पसंद आता है इसके साथ ही यहाँ गर्मियों में ठंडक का एहसास होता है।

मुख्य आकर्षण

  • नंदा देवी नेशनल पार्क :- औली का मुख्य आकर्षण में से एक है नंदा देवी नेशनल पार्क। यह पार्क 630 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है जो प्रकृति के खूबसूरत नज़ारो को पेश करता है।
  • चेनाब लेक (आर्टिफीसियल लेक) :- गर्मियों में लोगो को चकराता में बनी चेनाब लेक भी बहुत अधिक पसंद आती है। यह लेक मानव निर्मित लेक है जो गर्मियों में कैंपिंग और पिकनिक के लिए एक परफेक्ट जगह है।
  • गुरसो बुग्याल :- औली में 3 किलोमीटर में फैला हुआ हर घास का मैदान लोगो को बहुत अधिक पसंद आता है। यहाँ से दिखने वाली नंदा देवी, द्रोण और त्रिशूल जैसी पर्वतमाला बहुत सुन्दर दिखाई पड़ती हैं। यह जगह लोगो को कैंपिंग करने के लिए बहुत अधिक पसंद आती है।

मुख्य एक्टिविटीज

  • औली में मुख्य एक्टिविटीज में सर्दियों में स्कीइंग आती है जो लोगो को बहुत अधिक पसंद आती है और लोग सर्दियों में अधिकतर इसी एक्टिविटीज को करने के लिए औली आते हैं।
  • औली के खूबसूरत पहाड़ो पर ट्रेकिंग करना, जो हिमालयी रेंज के खूबसूरत दृश्यों को पेश करते हैं।
  • औली में स्थित खूबसूरत बुग्यालों में कैंपिंग करना भी एक मुख्य एक्टिविटी का हिस्सा है।
  • औली में स्थित रोपवे, जो पूरे औली के खूबसूरत नज़ारो को पेश करता है। औली में स्थित रोपवे एशिया की दूसरी सबसे बड़ी रोपवे है।

4. नैनीताल (The lake city of India)

नैनीताल इंडिया का झीलों का जिला है। यहाँ आने वाले लोगो के बीच अधिकतर झीले ही मुख्य आकर्षण का केंद्र रहती हैं। नैनीताल उत्तरखंड में 2084 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। नैनीताल उत्तराखंड की एक ऐसी डेस्टिनेशन है जो कम बजट में आपको बहुत अच्छी जगहों पर घूमने का अवसर देती है। यह हनीमून कपल्स की पहली पसंद रहती है और अक्सर लोग अपने हनीमून टाइम को मानाने के लिए नैनीताल को पसंद करते हैं।

मुख्य आकर्षण

  • नैना देवी मंदिर :- नैनीताल में बने नैना देवी मंदिर लोगो के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र रहता है। यह माता के शक्ति पीठ के रूप में जाना जाता है इसके साथ ही यहाँ बनी झील भी लोगो को बहुत अधिक आकर्षित करती है।
  • स्नो व्यू पॉइंट :- नैनीताल से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है स्नो व्यू पॉइंट। जो नैनीताल में पर्यटकों द्वारा सबसे अधिक देखे जाने वाला स्थान है। यहाँ से हिमालये रेंज के सुन्दर बर्फ से ढके पहाड़ दिखाई देते हैं।
  • नैनीताल झील :- नैनीताल झील भी लोगो को बहुत अधिक आकर्षित करती है। इस झील के बारे में कहा जाता है की बहुत ही प्राचीन झील है। यह झील बहुत ही सुंदर प्राकृतिक दृश्यों को पेश करती है।

मुख्य एक्टिविटीज़

  • नैनीताल में की जाने वाली मुख्य एक्टिविटी यहाँ की झीलों में की जाने वाली बोटिंग है। लोग यहाँ की झीलों में क्यकिंग सिखने भी आते हैं जो लोगो को बहुत आकर्षित करती है।
  • कुछ मंदिरो और झीलों तक किये जाने वाला ट्रेक भी लोगो को खासा पसंद आता है।
  • नैनीताल में बहुत से ऐसे स्थान हैं जहाँ लोगो को कैंपिंग करना भी बहुत अधिक पसंद होता है तो आप यहाँ पर कैंपिंग करने के एक विकल्प को भी चुन सकते हैं।

5. रानीखेत (The Queen’s Meadow)

रानीखेत उत्तराखंड में एक अलग पहचान रखता है। यह अपने शांत वातावरण और बहुत ही सुन्दर हरे घास के मैदानों के लिए जाना जाता है। रानीखेत अधिकतर लोगो को काफी पसंद आता है क्यूंकि ये आपको सुन्दर जंगलो और बुग्यालों के मिश्रित स्थलों को पेश करता है। यह उत्तराखंड में 1869 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। रानीखेत सेव के बगीचों से लेकर माता झूला देवी मंदिर के लिए भी बहुत अधिक प्रसिद्ध है। तो गर्मियों में छुट्टियां मानाने के लिए ये हिल स्टेशन भी बहुत अच्छा रहेगा।

मुख्य आकर्षण

  • झूला देवी मंदिर :- झूला देवी मंदिर रानीखेत आने वाले लोगो के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र रहता है। यह मंदिर रानीखेत से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
  • रानीझील :- रानीझील भी लोगो को रानीखेत में बहुत आकर्षित करती है और लोग यहाँ आकर फोटो और वीडियो बनाना पसंद करते हैं।
  • गोल्फ कोर्स :- स्पोर्ट्स में दिलचस्पी रखने वाले लोग एशिया के सबसे ऊंचाई पर स्थित गोल्फ कोर्स में जा सकते हैं।

मुख्य एक्टिविटीज़

  • रानीखेत के गोल्फ कोर्स में खेलना लोगो की पहली पसंद रहती है।
  • रानीखेत के प्रसिद्ध मंदिर और झीलों तक ट्रेक करना भी मुख्य एक्टिविटीज होती है।
  • यहाँ की खूबसूरत मैदानों में सैर करना और दोस्तों के साथ कैंपिंग करना भी काफी अच्छा रहता है।

SOCIAL SHARE

Leave a comment