भारत में यात्रा स्थलों का अनमोल खजाना बसा हुआ है, यहाँ का प्रत्येक यात्रा स्थल अद्वितीय अनुभव प्रदान करता है। भारत में स्थित खूबसूरत स्थल भारत की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और रोमांचकारी सफर के मिश्रण को बहुत ही खूबसूरती से प्रदर्शित करते हैं। इन्हीं स्थलों से सम्बन्धित जानकारी इस वेबसाइट के माध्यम से साझा की जाता है इस ब्लॉग वेबसाइट का उद्देश्य घूमने से सम्बन्धित जानकारी साझा करना है।

भारत में हर किसी की पसंद के अनुसार घूमने की कोई न कोई डेस्टिनेशन जरूर है। यहाँ प्राकृति प्रेमियों के लिए नेचुरल वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स, बर्ड सैंक्चुअरी और हिमालयन विलेज हैं, एनिमल प्रेमियों के लिए फॉरेस्ट और जू (ZOO) हैं, ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए हिमालयन ट्रेक्स और धार्मिक यात्राओं को पसंद करने वाले लोगों के लिए ऋषिकेश, वाराणसी, हरिद्वार और केदारनाथ आदि स्थल हैं। नीचे हम कुछ तालिकाएँ (Tables) दे रहे हैं जिनमें भारत के प्रसिद्ध और खूबसूरत स्थलों को उनके प्रकार, राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश के अनुसार व्यवस्थित किया गया है।

प्रकारों के अनुसार स्थलों की तालिका

Tourist place typeTourist places
1. प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थल (Natural World Heritage Sites)1. फूलों की घाटी (Valley Of Flowers)
2. सुंदरबन नेशनल पार्क (Sundarban National Park)
3. काज़ीरंगा नेशनल पार्क (Kaziranga National Park)
4. चराइडो मोइदम (Charaideo Maidam)
2. मानव विश्व धरोहर स्थल (Human World Heritage Sites)1. ताज महल (Taj Mahal)
2. क़ुतुब मीनार (Qutub Minar)
3. खजुराहो मंदिर (Khajuraho Mandir)
3. साधारण ट्रेक्स (Easy Treks)1. केदारकांठा ट्रेक (Kedarkantha Trek)
2. हर की दून ट्रेक (Har Ki Doon Trek)
3. खीरगंगा ट्रेक (Kheerganga Trek)
4. कठिन ट्रेक्स (Difficult Treks)1. ब्रह्मताल ट्रेक (Brahmatal Trek)
2. युल्ला कांडा मंदिर ट्रेक (Yulla Kanda Mandir Trek)
5. सुन्दर मंदिर (Beautiful Temples)1. केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Mandir)
2. हिडिम्बा देवी मंदिर (Hidimba Devi Mandir)
3. शिकारी देवी मंदिर (Shikari Devi Mandir)
6. एडवेंचर प्लेसेस (Adventure Places)1. ऋषिकेश (Rishikesh)
2. वायनाड (Wayanad)
3. मसूरी (Mussoorie)
4. कसोल (Kasol)
5. मनाली-लेह हाईवे (Manali-Leh Highway)
7. नेशनल पार्क (National Park)1. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क (Jim Corbett National Park)
2. रणथम्बोर नेशनल पार्क (Ranthambore National Park)
8. ज़ू (Zoo)1. नंदनकानन ज़ू (Nandankanan Zoo)
2. मैसूर ज़ू (Mysore Zoo)
9. हिल स्टेशन (Hill Stations)1. चकराता हिल स्टेशन (Chakrata Hill Station)
2. मसूरी हिल स्टेशन (Mussoorie Hill Station)
3. औली हिल स्टेशन (Auli Hill Station)
4. दार्जिलिंग हिल स्टेशन (Darjeeling Hill Station)
10. लेक (Lakes)1. सातताल लेक (Sattal Lake)
2. ब्रह्मताल लेक (Brahmatal Lake)
3. डल लेक (Dal Lake)
4. पांगोंग लेक (Pangong Lake)
11. केव्स (Caves)1. एलीफैंट केव्स (Elephant Cave)
2. अजंता & एल्लोरा केव्स (Ajanta & Ellora Cave)
12. बीचेस (Beaches)1. चूका बीच (Chuka Beach)
2. गोवा बीच (Goa Beach)
13. वाटरफॉल्स (Waterfalls)1. वसुधारा वॉटरफॉल (Vasudhara Waterfall)
2. टाइगर वॉटरफॉल (Tiger Waterfall)
3. जोग फाल्स (Jog Falls)
14. आइलैंड (Island)1. लक्ष्यद्वीप आइलैंड (Lakshydweep Island)
2. अंडमान & निकोबार आइलैंड (Andaman & Nicobar Island)
15. फोर्ट (Fort)1. मलंगगढ़ फोर्ट (Malanggarh Fort)
2. मेहरगढ़ फोर्ट (Mehargarh Fort)
3. एम्बर फोर्ट (Amber Fort)
16. धार्मिक शहर (Religious City)1. वाराणसी (Varanasi)
2. ऋषिकेश (Rishikesh)
3. हरिद्वार (Haridwar)
4. उज्जैन (Ujjain)
5.
भुवनेश्वर (Bhubaneswar)

राज्यों के अनुसार स्थलों की तालिका

StateTourist placesDescription
1. हिमाचल प्रदेशशिमला, स्पीति घाटी, पालमपुर, कसोल, हिडिम्बा देवी मंदिर, नारकंडा, कुफरी, औली, कुल्लू, धर्मशाला, बिजली महादेव मंदिर, खीरगंगा ट्रेकहिमाचल प्रदेश एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है। यहाँ बहुत से हिल स्टेशन मौजूद हैं जो गर्मियों में लोगो को बहुत अधिक आकर्षित करते हैं। यहाँ बहुत से ट्रेक्स है जो हिमाचल की खूबसूरती को पास से देखने का मौखा देते हैं।
2. उत्तराखंडऋषिकेश, हरिद्वार, केदारनाथ, नैनीताल, बद्रीनाथ मंदिर, पंच केदार मंदिर, मसूरी, आदि कैलाश यात्राउत्तरखंड भारत में सबसे ज्यादा पर्यटकों द्वारा पसंद किये जाने वाला राज्य है। यहाँ बहुत से खूबसूरत ट्रेक्स, हिल स्टेशन और मंदिर मौजूद हैं। धार्मिक दृष्टि से उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जाना जाता है, क्यूंकि यहाँ पर बहुत से प्राचीन मंदिर स्थित हैं।
3. हरियाणापानीपत, कुरुक्षेत्र, श्री माता मनसा देवी मंदिर, सोनीपत, अम्बाला, मोरनी हिल्स, सूरजकुंड मेलाहरियाणा राज्य भारत के गौरव पूर्ण इतिहास को संजो के रखा हुआ है। हरियाणा ही वही राज्य है जहाँ महाभारत का युद्ध हुआ था। जिस वजह से हरियाणा का प्रमुख आकर्षण कुरुक्षेत्र है।
4. पंजाबबाघा बॉर्डर, अमृतसर स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग, आनंदपुर साहिब, भटिंडा किला, जालंधरपंजाब अपने गौरव पूर्ण इतिहास की वजह से जाना जाता है। यहाँ का सबसे प्रमुख आकर्षण का केंद्र जलियांवाला बाग और अमृतसर का स्वर्ण मंदिर है। इसके साथ ही बाघा बॉर्डर भी लोगो को अपनी ओर आकर्षित करता है।
5. उत्तर प्रदेशवाराणसी, मथुरा, वृन्दावन, आगरा (ताज महल), अयोध्या, सारनाथ, नीमसार (नैमिषारण्य मंदिर), मनौना धामउत्तर प्रदेश को भगवान की जन्मस्थली कहा जाता है। यहाँ पर भगवान विष्णु ने मनुष्य रूप में अवतार (श्री राम, श्री कृष्ण) लिए हैं। उत्तर प्रदेश में आगरा का ताज महल, श्री राम जन्मभूमि अयोध्या और कृष्ण जन्मभूमि मथुरा और भगवान शिव की नगरी वाराणसी प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहते हैं।
6. राजस्थानसालासर बालाजी मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, जयपुर, जैसलमेर का किला, रणथम्बोर राष्टीय उद्यान, उदयपुर की झीलेराजस्थान राजपूतो का इतिहास, ऐतिहासिक किले, और राजसी वैभव को प्रदर्शित करता है। जयपुर के महल, उदयपुर का किला और जोधपुर का महल पर्यटकों को बहुत अधिक पसंद आता है।
7. मध्य प्रदेशखजुराहो मंदिर, कान्हा टाइगर रिज़र्व, ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग, उज्जैन (महाकाल मंदिर), शिवपुरी, साँची स्तूप, ग्वालियर किलामध्य प्रदेश अपनी ऐतिहासिक धरोहरों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ पर खजुराहो के मंदिर, कान्हा टाइगर रिज़र्व, और ओम्कारेश्वर मंदिर देखने योग्य स्थान हैं।
8. छत्तीसगढ़चित्रकोट जलप्रपात, बस्तर महल, कैलाश गुफा, भोरमदेव मंदिर, कांगेर घाटी राष्टीय उद्यानछत्तीसगढ़ आदिवासी संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता, और सांस्कृतिक विविधिता के साथ घने जंगलो, चित्रकोट के लिए प्रसिद्ध है।
9. पश्चिम बंगालदार्जीलिंग, सिलीगुड़ी, शांतिनिकेतन, बिष्णुपुर, सुंदरबन राष्टीय उद्यान, काली मंदिर, विक्टोरिया मेमोरियलयह खूबसूरत राज्य सुंदरबन राष्टीय उद्यान के साथ-साथ दार्जीलिंग की सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ के बंगाल टाइगर प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहते हैं।
10. ओड़िसाभुवनेश्वर, पूरी, कोणार्क, गोल्डन बीच, कुट्टक, नंदनकानन चिड़ियाघर, चिलिका लेकओड़िसा अपने खूबसूरत धार्मिक और ऐतिहासिक मंदिरो जैसे जगन्नाथ पूरी, और कोणार्क के सूर्य मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। ओड़िसा के भुवनेश्वर शहर में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चिड़ियाघर स्थित है।
11. बिहारपटना संग्रहालय, बोधगया मंदिर, नालंदा विश्व विद्यालय, वैशाली स्तूप, डुंगेश्वरीबिहार में सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का संगम देखने को मिलता है। यहाँ पर नालंदा विश्व विद्यालय, पाटलिपुत्र के अवशेष और बोधगया का महाबोधि मंदिर पर्यटकों को आकर्षित करता है।
12. झारखण्डबैद्यनाथ धाम मंदिर, दस्साम फाल्स, जगन्नाथ मंदिर, रांची, टैगोर हिल, श्री सम्मेद शिखरजी, दलमा वन्यजीव अभ्यारण्यझारखण्ड अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। पर्यटकों को सबसे अधिक यहाँ के मंदिर, झरने और बैद्यनाथ धाम मंदिर आकर्षित करता है।
13. गुजरातसोमनाथ मंदिर, द्वारका मंदिर, कच्छ का रण, रानी की वाव, गिर राष्टीय उद्यानगुजरात भारत का एक ऐसा राज्य है जहाँ की यात्रा करने पर आपको ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर का बहुत ही प्यारा संगम देखने को मिलेगा। यहाँ आप कच्छ का रण, सोमनाथ और द्वारका के मंदिर के साथ-साथ गिर राष्टीय उद्यान को देख सकते हैं।
14. महाराष्ट्रअजंता और एल्लोरा की गुफाये, महाबलेश्वर, लोनावला- खंडाला, पुणे, शिरडीमहाराष्ट्र अपने सबसे प्रमुख शहर मुंबई के वजह से बहुत अधिक प्रसिद्ध है। इसके साथ ही महाराष्ट में ऐतिहासिक क़िले, हिल स्टेशंस, प्राचीन अजंता और एल्लोरा की गुफाएं प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहती हैं।
15. गोवापणजी, दूधसागर वॉटरफॉल, बागा बीच, अगौड़ा किला, पलोलेम बीच, छपोरा बीचगोवा खूबसूरत समुद्र तटों, नाईट पार्टी, और पुर्तगाली वास्तुकला के लिए बहु-प्रसिद्ध है। यह जगह वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज पसंद करने वाले लोगो की पहली पसंद रहती है।
16. अरुणाचल प्रदेशमेचूका घाटी, नौरंगा फाल्स, तवांग वॉर मेमोरियल, माधुरी लेक, मायोडिया पास, गोरीचन पीकप्रकृति को पास से देखने और उसे अनुभव करने के लिए अरुणाचल प्रदेश सबसे अच्छा राज्य है। यहाँ आपको बौद्ध संस्कृति की झलक, हरे-भरे पहाड़ और प्राकृतिक सुंदरता से भर पूर घाटी देखने को मिलेंगी।
17. असमकाज़ीरंगा नेशनल पार्क, गुवाहाटी, कामाख्या मंदिर, शिवसागर, माजुली द्वीप, मानस नेशनल पार्कअसम सबसे ज्यादा लोकप्रिय चाय के बागान और रेशम के लिए है। यह सांस्कृतिक धरोहर और सातरिया नृत्य के साथ कांजीरंगा राष्टीय उद्यान में पाए जाने वाले सींग वाले गेंडे और ब्रह्मपुत्र नदी के लिए प्रसिद्ध है।
18. मेघालयमौसिनराम, शिल्लोंग, मौरीगखांग (बम्बू ट्रेक), मावलिननोंग, चेरापूंजी, डॉकी, उमियाम झीलमेघालय सबसे अधिक अपने वर्षा वाले क्षेत्र के लिए प्रसिद्ध है। मेघालय के मौसिनराम में सबसे अधिक वर्षा का रिकॉर्ड दर्ज़ है। इसके साथ ही मेघालय, शिलॉन्ग की खूबसूरत घाटियों और यहाँ के स्वच्छतम गांव के लिए जाना जाता है।
19. मणिपुरइम्फाल, कंगला किला, श्री गोविन्द जी मंदिर, इमा कैथल मार्किट, मणिपुर जूलॉजिकल गार्डन, केईबुल लम्जाओ नेशनल पार्कमणिपुर अपनी सांस्कृतिक धरोहर, इम्फाल की प्राकृतिक सुंदरता, तैरते द्वीप, लोक नृत्य और लोक संस्कृति के लिए जाना जाता है।
20. मिजोरमआइजोल, हल्लोंग चिंग पर्वत, चम्फाई, रियेक, ममित, वंतावंग वॉटरफॉलमिजोरम का सबसे प्रमुख और खूबसूरत शहर आइजोल है, जो इसकी राजधानी भी है। मिजोरम हरे-भरे पहाड़, बांस के जंगल, और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है।
21. नागालैंडकोहिमा, दीमापुर, फेक, मोन, ट्रिपल फाल्स, नागा हेरिटेज वैली, कोहिमा म्यूजियमनागालैंड सबसे अधिक अपनी परम्पराओं, रंग-बिरंगे त्यौहार और जनजातिये संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। नागालैंड में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र कोहिमा युद्ध समारक और हॉर्नबिल महोत्सव है।
22. त्रिपुराजम्पुई हिल्स, उषा देवी मंदिर, त्रिपुरेश्वरी मंदिर, नीरमहल, उज्जयंता पैलेसत्रिपुरा का प्रमुख आकर्षण नीरमहल, उषा देवी मंदिर और उज्जयंता पैलेस है। यहाँ की यात्रा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर से भरपूर मानी जाती है।
23. सिक्किमत्सोंगमो झील, नाथू ला पास,रुमटेक मठ, गंगटोक, युमथांग घाटीसिक्किम भारत का एक छोटा सा राज्य है। यह बौद्ध मठो, हिमालयी वादियों के लिए जाना जाता है।
24. आंध्र प्रदेशतिरुपति बालाजी मंदिर, अरकू वैली, अमरावती स्तूप, लेपाक्षी मंदिर, कोंडापल्ली किलाआंध्र प्रदेश दक्षिण भारत में स्थित एक राज्य है। यह अपनी खूबसूरत सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक किलो और तिरुपति बालाजी मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों के वजह से प्रसिद्ध है।
25. कर्नाटकहम्पी, गोकर्ण, मैसूर महल, कूर्ग, बेलूर हल्बीडकर्नाटक राज्य में प्राचीन इतिहास के निशान देखने को मिलते हैं। यहाँ पर हम्पी के खंडहर, और मैसूर का शाही महल देखने को मिलता है। इसके साथ ही यहाँ पर कूर्ग शहर की खूबसूरत हरी-भरी पहाड़ियां मौजूद हैं जो मुख्य आकर्षण का केंद्र है।
26. केरलअल्लेप्पी बैकवाटर्स, पद्मनाभस्वामी मंदिर, मुन्नार, थेक्कड़ी वन्यजीव अभयारण्य, कोवलम बीचकेरल एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है, और इसे “भगवान का अपना देश” कहा जाता है। यहाँ पर्यटन का मुख्य आकर्षण का केंद्र मुन्नार के चाय बागान और अल्लेप्पी हाउस बाउट हैं। यह राज्य सुन्दर हरे-भरे परिदृश्य के साथ-साथ आयुर्वेदिक उपचार का प्रमुख केंद्र है।
27. तेलंगानारामप्पा मंदिर, हुसैन सागर झील, हैदराबाद की चारमीनार, वारंगल का किला, गोलकुंडा किलातेलंगाना अपनी समृद्ध संस्कृति और इतिहास की विरासत को संजो के रखा हुआ है और यही सबसे ज्यादा पर्यटको के लिए अपनी ओर आकर्षित करती है। यहाँ पर रामप्पा मंदिर, गोलकुंडा किला और हैदराबाद की चारमीनार जैसे सुन्दर और ऐतिहासिक स्थान मौजूद हैं।
28. तमिलनाडुरामेश्वरम मंदिर, ऊटी, मीनाक्षी मंदिर, कोडाइकनाल, महाबलीपुरम के शोर मंदिरतमिलनाडु राज्य धार्मिक आस्था का केंद्र है। यहाँ आपको प्राचीन मंदिरो से लेकर खूबसूरत हिल स्टेशन देखने को मिल जायेंगे। प्राचीन मंदिरो में मदुरै का मीनाक्षी मंदिर और महाबलीपुरम के शोर मंदिर देखने को मिलेंगे और हिल स्टेशन में ऊटी हिल स्टेशन देखने को मिल जायेगा।

केन्द्र शासित प्रदेशों के अनुसार स्थलों की तालिका

Union TerritoryTourist placesDescription
1. दिल्लीअक्षरधाम मंदिर, लाल क़िला, इंडिया गेट, लोटस मंदिर, कालकाजी मंदिरदिल्ली देश की राजधानी के साथ-साथ ऐतिहासिक विरासत है। यहाँ का अक्षरधाम मंदिर, लोटस टेम्पल, क़ुतुब मीनार, हमायुं का मकबरा, और लाल किला प्रमुख आकर्षण का केंद्र है।
2. जम्मू एवं कश्मीरवैष्णो देवी, गुलमर्ग, रघुनाथ मंदिर, सोनमर्ग, पटनीटॉप, श्री अमरनाथ गुफा, सिंथन टॉप, डल झीलजम्मू कश्मीर को भारत के क्राउन के नाम से सम्बोधित किया जाता है। यहाँ आपको सफेद बर्फ के पहाड़, हरी-भरी पहाड़ियां, झील के साथ-साथ सांस्कृतिक धरोहर का खूबसूरत मिश्रण देखने को मिलेगा।
3. अंडमान और निकोबार द्वीप समूहराधानगर बीच, चिड़िया टापू, सेल्युलर जेल, बारातंग द्वीप, हैवलॉक द्वीपयहाँ आपको बहुत ही खूबसूरत समुद्र तटों के साथ-साथ एक ऐतिहासिक जेल देखने को मिल जाएगी।
4. लक्ष्यद्वीपअगत्ती द्वीप, कवरत्ती द्वीप, बंगाराम द्वीप, और मिनिकॉय द्वीपलक्षद्वीप 36 द्वीपों का समूह है और यह अपने खूबसूरत द्वीप और समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध है।
5. पुंडुचेर्रीश्री अरविंदो आश्रम, पेराडाइज बीच, पांडिचेरी बीच, ऑरोविल, जवाहर खिलौना संग्रहालयपुंडुचेर्री भारत का केंद्र शासित प्रदेश है। यह सुन्दर समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध है जैसे- पैराडाइज़, पांडिचेरी, और सेरेनिटी बीच। यहाँ कुछ आश्रम हैं जहाँ लोग शिक्षा और ध्यान केंद्रित करने के लिए आते हैं।
6. दादरा और नगर हवेली और दमन और दीववाणगंगा झील, हिरवा वन गार्डन, स्वामी नारायण मंदिर, त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, वासोना लायन सफारी, नागोआ बीच, दीव किला, सेंट पॉल चर्च, गंगेश्वर महादेव, जालंधर बीचदादरा और नगर हवेली और दमन और दीव हरे-भरे सुन्दर परिदृश्यों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए अत्यधिक प्रसिद्ध है। यहाँ आपको धार्मिक, खूबसूरत वास्तुकला, शांतिपूर्ण वातावरण देखने को मिलेगा।
7. लद्दाखपांगोंग झील, नुब्रा वैली, लेह पैलेस, खारदुंग ला, गुरुद्वारा पत्थर साहिब, हेमिस नेशनल पार्कलद्दाख बाइक राइडर लवर्स की पहली पसंद रहती है। यहाँ आपको बहुत से बौद्ध मठ देखने को मिल जायेंगे।
8. चंडीगढ़सुखना झील, रॉक गार्डन, चंडीगढ़ म्यूजियम और आर्ट गैलरी, इस्कॉन मंदिर, रोज गार्डनचंडीगढ़ हरियाणा और पंजाब दोनों जगहों की राजधानी है। यहाँ आपको एशिया का सबसे बड़ा रोज गार्डन देखने को मिल जायेगा। इसके साथ ही यहाँ बहुत से पर्यटन स्थल हैं।

Web Stories

7 Natural World Heritage Sites in India Best Places to visit in Bhubaneswar किन्नौर कैलाश यात्रा 2024